Bharatiya Janata Party : भारतीय जनता पार्टी की ड़बल ईंजन की सरकार बनाम कांग्रेस का ड़बल परिवारवाद: नलिन कोहली

सेवा, सम्मान, समर्पण और सशक्त नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी की पहचान: नलिन कोहली

एक तरफ हमारा डबल ईंजन विकास का आधार और कांग्रेस का ट्रबल ईंजन, भ्रष्टाचार का प्रतीक

आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा की ड़बल ईंजन की सरकार है और दूसरी तरफ कांग्रेस का ड़बल परिवारवाद है। एक तरफ कांग्रेस की नकली वादों का मॉडल हैं और दूसरी तरफ भाजपा की सेवा सम्मान और समर्पण की सरकार हैं।

नलिन कोहली ने कहा कि केवल भाजपा ही स्वच्छ, स्पष्ट और निर्णायक नेतृत्व की सरकार दे सकती हैं जिसमें एक तरफ केन्द्र में मोदी जी की सरकार है और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार हैं, और वहीं संगठन में जगत प्रकाश नड्डा का सशक्त नेतृत्व हैं। उहोंने कहा कि अटल जी के आर्शीवाद से, मोदी जी के साथ और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के परिश्रम ने हिमाचल को नई ऊँचाईयों की ओर पहुंचाया हैं।

नलिन कोहली ने कहा कि जहां एक ओर आयुष्मान योजना केन्द्र सरकार की देन हैं वहीं प्रदेश की हिमकेयर योजना हिमाचल की गरीब जनता के लिए उपहार हैं। इन दोनों योजनाओं में करीब 4 लाख 76 हजार मरीजों का निःशुल्क ईलाज किया जा चुका है जिसमें दोनों योजनाओं के तहत करीब 496 करोड़ रूपये खर्च किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में हिमाचल में अभुतपूर्व विकास हुआ हैं। जहां हिमाचल जैसे छोटे पहाड़ी प्रदेश में 6 मेडिकल कॉलेज है वहीं साढे 4 सौ करोड़ की लागत से पीजीआई को सैटेलाइट सेंटर उना में तैयार हो रहा हैं। एम्स को पिछले महीने ही जनता को समर्पित कर दिया हैं जो हिमाचल जैसे छोटे राज्य के लिए वरदान हैं। पहले हिमाचल में 32 वेंटीलेटर हुआ करते थे , आज इनकी संख्या 1 हज़ार से ज्यादा हैं। कांग्रेस के समय केवल 2 ऑक्सीजन प्ंलाट हुआ करते थे वहीं आज हिमाचल प्रदेश के 48 अस्पतालों मेें ऑक्सीजन प्ंलाट हैं।

हिमाचल प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा केन्द्र सरकार ने दिया हैं जिसके तहत हर प्रोजेक्ट में 90 फिसदी राशी केन्द्र सरकार वहन करती हैं और 10 प्रतिशत राज्य सरकार को देना हैं। इससे हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में विकास की रफतार तीव्र हुई हैं।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना जिससे हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया हैं जहां हर घर में घरेलू गैस कनैक्शन पहुंच चुका हैं। यह ड़बल ईंजन सरकार का विकास मॉडल हैं। https://www.tatkalsamachar.com/bjp-welfare-society/ जनवरी 2018 से मार्च 2022 तक जयराम सरकार के कार्यकाल में अभी तक 5854 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ हैं। जो एक रिकॉर्ड हैं।

भाजपा सरकार में अनियमित कर्मचारीयों का मानदेय 50 से 400 प्रतिशत तक बढ़ा हैं। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्व में 4500 मानदेय दिया जा रहा था वहीं वर्तमान में 9 हजार रूपये दिए जा रहे हैं, आशा कार्यकर्ताओं को पूर्व में 1 हजार रूपये और वर्तमान मेें 4700 रूपये दिए जा रहें हैं, जलवाहक शिक्षा विभाग को पूर्व में 2 हजार रूपये तथा वर्तमान में 3900 रूपये दिए जा रहें हैं, आउटसोर्स कर्मी को पूर्व को 6300 रूपये और वर्तमान में 10500 रूपये दिए जा रहें हैं।

इससे सिद्ध होता है कि भाजपा की ड़बल इंजन की सरकार ने सभी लोगोें को सेवा के साथ सम्मान दिया हैं और जीवन स्तर को सुधारने का कार्य किया है।
एक तरफ कांग्रेस रिवाज के भरोसे बैठी है कि हिमाचल में हर 5 वर्ष में सरकार बदलती हैं तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी कि सरकार ने विकास के नए कीर्तीमान स्थापित किए जिससे भारतीय जनता पार्टी की ड़बल ईंजन सरकार पूर्ण बहुमत से वापिस सत्ता में आ रही हैं।

Recent Posts

Shimla News:नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत…

2 days ago

Shimla News: उपयोगकर्ता अनुभव एवं डिज़ाइन प्रणाली पर जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित

डिजिटल टेक्नोलॉजीज़ एंड गवर्नेंस विभाग (DDT&G), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (NeGD), इलेक्ट्रॉनिक्स…

2 days ago

Shimla News: Himachal Pradesh में बनी 39 नई पंचायतें – जल्द हो सकते हैं चुनाव

Himachal Pradesh में 40 में से 39 नई पंचायतों का गठन पूरा कर लिया गया…

2 days ago

Mumbai News:कनाडा के प्रधानमंत्री भारत पहुंचे – रिश्तों में सुधार की शुरुआत

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कानी अपनी चार-दिवसीय भारत यात्रा पर शुक्रवार को मुंबई पहुँचे। प्रधानमंत्री…

2 days ago

Mandi News:मंडी जिले की चौहार और बरोट घाटी में एचपी शिवा परियोजना के तहत वृक्षारोपण अभियान का आगाज़

एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत बागवानी विभाग द्वारा मंडी जिले के विकास खंड द्रंग की…

2 days ago