Bharatiya Janata Party : केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व प्रचार रैली प्रोग्राम

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 05 नंवबर 2022 के कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे – प्रधानमंत्री मोदी जी मंडी लोकसभा क्षेत्र के सुंदरनगर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोपहर बाद लोकसभा क्षेत्र शिमला के सोलन में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

माननीय प्रधानमंत्री जी 9 नंवबर 2022 को कांगड़ा लोकसभा के शाहपुर चम्बी ग्राउंड में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उसके पश्चात् दोपहर बाद लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर के सुजानपूर में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

श्री अमित शाह जी माननीय गृह मंत्री भारत सरकार, 1 नंवबर 2022 को ज़िला चंबा में सभा स्थल सिहुन्ता ग्राउंड में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर बाद जिला मंडी के करसोग में सभा स्थल बरल ग्राउंड में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे और जिला शिमला के सभा स्थल भट्टाकुफर (कसुम्पटी) में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

माननीय गृह मंत्री 2 नवंबर 2022 को ज़िला हमीरपुर के एचपीसीए ग्राउंड नादौन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उसके पश्चात दोपहर बाद ज़िला कांगड़ा के धर्मशाला में जोरावर स्टेंडियम नजदीक विधानसभा में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेगें https://www.tatkalsamachar.com/congress-party-h-p/ और उसके पश्चात जिला सोलन के नालागढ़ में सभा स्थल पंजैहरा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे

माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी 03 नंवबर 2022 को जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र के सभा स्थल अर्की बाज़ार में सभा को सम्बोधित करेंगे। उसके पश्चात् दोपहर बाद जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर में सभा स्थल जयसिंहपुर ग्रांउड में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उसके पश्चात जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में सभा स्थल रामलीला मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी 06 नवंबर 2022 को जिला शिमला के सभा स्थल चौपाल में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उसके पश्चात् दोपहर बाद ज़िला हमीरपुर के सभा स्थल हमीरपुर (बरोहा) में जनसभा को सम्बोधित करेंगे और अपनी यात्रा के अंतिम चरण में जिला कांगड़ा के बैजनाथ में सभा स्थल बैजनाथ मेला ग्रांउड में जनसभा को सम्बोधित करेंगे

माननीय सड़क एंव परिवहन मंत्री श्री नितिन गड़करी जी के 04 नंवबर 2022 को ज़िला बिलासपुर के झंडूता विधानसभा में सभा स्थल बरठी झंडूता में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। तदोपरान्त विधानसभा कांगड़ा के सभा स्थल कांगड़ा मटौर में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

माननीय समाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी 02 नंवबर 2022 को ज़िला किन्नौर के रामलीला मैदान भावानगर में जनसभा को सम्बोधित करेंगी। तत्पश्चात् शिमला ग्रामीन विधानसभा के मेला मैदान सुन्नी में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगी।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ 02 नंवबर 2022 को ज़िला हमीरपुर के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में सभा स्थल बुम्वलू में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उसके पश्चात् ज़िला मंडी के विधानसभा सरकाघाट के सभा स्थल बलद्वाड़ा में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे और ज़िला सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र में दशहरा मैदान परवाणू में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी 04 नंवबर 2022 को ज़िला कांगड़ा के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के समलाणा सभा स्थल में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। तत्पश्चात् दोपहर बाद जिला बिलासपुर के घुमारवीं में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

21 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago