[metadata element = “date”]
हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के लिए मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की है. ये मांग तेलंगाना जागृति के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की शतजयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हुई है. इस कार्यक्रम में तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष और निजामाबाद की पूर्व सांसद कल्वाकुंटला कविता ने ‘भारत रत्न’ देने की मांग की.
टीआरएस नेता कल्वाकुंटला ने कहा, “पीवी नरसिम्हा राव ने एक ऐसे समय में प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था, जब देश भारी संकट का सामना कर रहा था. उन्होंने भारत की विकास की कहानी को आगे बढ़ाया और राष्ट्र के हर एक नागरिक को सशक्त बनाया. यह समय है कि हम उनकी विरासत का सम्मान करें. उन्हें मरणोपरांत ‘भारतरत्न’ से नवाजा जाना चाहिए.”
पीवी नरसिम्हा राव की बेटी वाणी दयाकर राव ने भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं. उन्होंने तेलंगाना सरकार को नरसिम्हा राव की विरासत को गौरवान्वित करने के लिए धन्यवाद दिया. इस दौरान भारत रत्न की मांग करने वाले सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित कर दिया गया. तेलंगाना जागृति ने पीवी नरसिम्हा राव की विरासत को याद करते हुए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है. साथ ही तेलंगाना जागृति ने पीवी साहित्य की स्मृति में हर महीने ‘प्रचेना पुस्तकम’ और ‘नवेना पुस्तकम’ पुस्तकें प्रकाशित करने की घोषणा की है.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…