Categories: Blog

खूब जमा रंग जब मिल बैठे दो यार..

मंडी : लोगों को कोरोना से चेताने और लापरवाही न बरतने का पाठ पढ़ाने के लिए बुधवार को मंडयाली शक्तिमान और गैहरु लम्बड़दार दोनों साथ मैदान में उतरे। उन्होंने मंडी शहर का चक्कर लगा कर लोगों से अपनी जिम्मेदारी समझने और सावधानी न छोड़ने की अपील भी की। आग्रह किया कि कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवहार करते रहें ताकि संक्रमण के फिर से बढ़ने की खतरे को टाला जा सके। 
मास्क ठीक से पहनें, हाथों को साफ करते रहें और दो गज की दूरी का ध्यान रखें। 
उन्होंने बताया कि ज़िला प्रशासन ने कोरोना सैंपलिंग के लिए एक महा अभियान चलाया है,  इसमें शामिल होकर कोरोना मुक्ति के प्रयासों में सहयोगी बनें।
बता दें, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकार रोजाना अलग अलग जगह निराले अंदाज से लोगों को  कोरोना से पूरी तरह मुक्ति तक कतई लापरवाही न बरतने का संदेश और सीख देने में जुटे हैं। वहीं, विभागीय वाहन का इस्तेमाल कर पब्लिक अनाउंसमेंट करके भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago