Be Careful against COVID : I&PR Dept. Mandi (Himachal )
मंडी : लोगों को कोरोना से चेताने और लापरवाही न बरतने का पाठ पढ़ाने के लिए बुधवार को मंडयाली शक्तिमान और गैहरु लम्बड़दार दोनों साथ मैदान में उतरे। उन्होंने मंडी शहर का चक्कर लगा कर लोगों से अपनी जिम्मेदारी समझने और सावधानी न छोड़ने की अपील भी की। आग्रह किया कि कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवहार करते रहें ताकि संक्रमण के फिर से बढ़ने की खतरे को टाला जा सके।
मास्क ठीक से पहनें, हाथों को साफ करते रहें और दो गज की दूरी का ध्यान रखें।
उन्होंने बताया कि ज़िला प्रशासन ने कोरोना सैंपलिंग के लिए एक महा अभियान चलाया है, इसमें शामिल होकर कोरोना मुक्ति के प्रयासों में सहयोगी बनें।
बता दें, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकार रोजाना अलग अलग जगह निराले अंदाज से लोगों को कोरोना से पूरी तरह मुक्ति तक कतई लापरवाही न बरतने का संदेश और सीख देने में जुटे हैं। वहीं, विभागीय वाहन का इस्तेमाल कर पब्लिक अनाउंसमेंट करके भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…