बैच वाईज के आधार पर जेबीटी के 34 पदों को भरा जाएगा

काॅउसलिंग 15 से 20 फरवरी तक उपनिदेशक प्रारम्भिक कार्यालय में होगी
बिलासपुर- 1 फरवरी- उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सुदर्शन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जिला बिलासपुर द्वारा बैच वाईज के आधार पर जेबीटी के 34 पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए काॅउसलिंग 15 से 20 फरवरी तक उपनिदेशक प्रारम्भिक कार्यालय में होगी। यह पद सामान्य श्रेणी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणियों से भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पदो ंके लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में मान्यता प्राप्त स्कूल से 50 प्रतिशत अंको सहित जमा दो तथा दो वर्षीय जेबीटी कोर्स या डिप्लोमा इन एलीमेंटरी ऐजुकेशन या इसके समकक्ष होना अनिवार्य है। इसके साथ ही शिक्षक पात्ऱता परीक्षा उर्तीण होना अनिवार्य है।
     उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को रोजगार कार्यालय घुमारवी में पंजीकृत क्रम संख्या 1 से 50 तक के उम्मीदवारों के लिए प्रातः10ः30 से 1ः30 तक, क्रम संख्या 51 से 100 तक सांय 2 से 5 बजे तक काउसंलिग होगी। इसी प्रकार 17 फरवरी को क्रम संख्या 101 से 150 तक के उम्मीदवारों के लिए प्रातः10ः30 से 1ः30 तक, क्रम संख्या 151 से 200 तक सांय 2 से 5 बजे तक काउसंलिग होगी।
18 फरवरी को रोजगार कार्यालय घुमारवीं तथा बिलासपुर में पंजीकृत क्रम संख्या 201 से 250 तक के उम्मीदवारों के लिए प्रातः10ः30 से 1ः30 तक तथा रोजगार कार्यालय बिलासपुर तथा श्री नैना देवी जी क्रम संख्या 251 से 300 तक सांय 2 से 5 बजे तक काउसंलिग होगी।
   19 फरवरी को प्रातः रोजगार कार्यालय श्री नैना देवी जी में क्रम संख्या 301 से 322 तक तथा जिला ऊना व मंडी के उम्मीदवारों की काउसंलिग होगी तथा सांय जिला कुल्लु, हमीरपुर तथा लाहौल व स्पिति के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत उम्मीदवारों की काउसंलिग होगी।
   उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को प्रातः रोजगार कार्यालय कांगड़ा व चम्बा के लिए तथा सांय जिला सिरमौर, सोलन, शिमला तथा किन्नौर जिला के उम्मीदवारों की काउसंलिग होगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी जिनके नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज हैं, केवल वही उम्मीदवार काॅउसलिंग के लिए पात्र होंगे। रोजगार कार्यालय से जिन भी अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित किए गए हैं उन्हें डाक के माध्यम से बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे पात्र अभ्यर्थी जो दर्शाई गई श्रेणी में आते हों, निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हों वे भी निर्धारित तिथि को काउसंलिग में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के उपरांत काउसलिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी और कोई भी आवेदन और दावेदारी स्वीकार नहीं की जाएगी। पात्ऱ अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेजों की मूल व सत्यापित प्रतियां काउसलिंग के दौरान प्रस्तुत करनी होगी

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago