Categories: Blog

कुल्लू : बंजार नगर में गूंजा सुरक्षा की युक्ति- कोराना से मुक्ति का संदेश

गीत-संगीत कला मंच के कलाकारों ने बस स्टैंड, शेगलू तथा रोनाला बाजार में लोगों को किया जागरूक

नाक-मुंह पर मास्क तथा दो गज की सामाजिक दूरी कोरोना संक्रमण से बचाव व इसके फैलाब को रोकने के लिए सभी को है बेहद जरूरी। यह संदेश आज बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बंजार नगर, पुराना बस स्टैंड, शेगलू तथा रोनाला बाजार में स्थानीय गीत-संगीत कलंा मंच के कलाकारों रमेश कुमार तथा राकेश शर्मा ने कोरोना भूत वेश में लोगों को देकर जागरूक किया।


लोगों को बताया गया कि कोरोना का संकट अभी तक टला नहीं है। अत्यधिक सावधानी व सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर का आपके बच्चों, नन्हें- मुन्नों पर अधिक प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसके लिए अभी से सभी लोगों को जागरूक व सचेत होने की आवश्यकता है। जागरूक तथा सावधानियां रख कर ही कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकता है। कोरोना से डरें नहीं, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा अत्यधिक सावधानी व सतर्कता ही कोरोना को हरानेव उसकी चेन को तोड़ने का कारगर हथियार है। इस हथियार को कोरोना संक्रमण के उपरांत ठीक होने पर भी सभी को अपनाना होगा। जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाएं, डबल मास्क का प्रयोग ,दो गज की सामाजिक दूरी, हाथों को नियमित रूप से साफ रखना जैसे एहतियाती उपायों को अपनाकर ही समाज को कोरोना मुक्त किया जा सकता है। सभी का इसके लिए सहयोग, सजगता तथा सतर्कता अपेक्षित रहेगी।


लोगों से आग्रह किया कि दुकानों में फल-सब्जी तथा अन्य खाद्य वस्तुएं खरीदते समय कोविड प्रोटोकाॅल के अनुरूप व्यवहार करें, उचित सामाजिक दूरी बनाकर अपनी बारी के आने का इंतजार करें, हड़बड़हट न दिखाएं ताकि संक्रमण के फिर से बढ़ने के खतरे को टाला जा सके। मास्क ठीक से पहनें, बार-बार मास्क को न छूएं, मास्क से मुंह तथा नाक को अच्छी तरह से कवर करें। कोविड-19 से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए चैबीस घंटे टोल फ्री नम्बर-104 पर संपर्क किया जा सकता है।


लोगों को बताया गया कि पाॅजीटिव आने के बाद यदि मरीज में लगातार आठवें, 9वें तथा 10वें दिन यदि कोई लक्षण नहीं आए तो वह मरीज कोविड-19 से रोग मुक्त घोषित किया जाता है। लेकिन इसके बाद 11वें से 17वें दिन तक भी मरीज को गृह संगरोध में रहना आवश्यक है। इन 17 दिनों की अवधि के बाद भी उसे सतर्कता बरतने की जरूरत है। वह ट्रिप्पल लेयर मैडीकल मास्क का उपयोग करे व भीड़-भाड़ वाले स्थानों से परहेज करे।


ई-संजीवनी ओपीडी सेवाओं का उपयोग करने के लिए ई-संजीवनी ओपीडी ऐप डाउनलोड कर इंस्टाॅल करें। इसके माध्यम से जरूरत पड़ने पर डाॅक्टर से संपर्क कर सकते हैं। बुखार महसूस होने पर स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करें तथा दिन में कम से कम दो बार थर्मामीटर से अपना तापमान जांचें। डाॅक्टर की सलाह के अनुसार दवाई नियमित रूप से लें । मरीज अगर किसी अन्य बीमारी की दवाई लेता है तो, डाॅक्टर का परामर्श जरूर लें। अपनी दिनचर्या में योग तथा व्यायाम को आवश्यक रूप से शामिल करे।


जिला प्रशासन निरंतर आपकी सेवा व सहायता के लिए तत्पर है। आपका सहयोग तथा सजगता कोरोना संक्रमण को अधिक फैलने से रोकने में कारगर सिद्ध हो रही है तथापि अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को होम आईसोलेशन की स्वयं सहायता पुस्तिका भी वितरित की जा रही है ताकि वह होम आईसोलेशन के दौरान स्वास्थ्य सम्बंधी उपयोगी जानकारियों को अपनाकर स्वयं तथा अपने परिवार के अन्य सदस्यों का कोरोना संक्रमण से बचाव कर सकें। सुरक्षा की युक्ति को अपनाकर निश्चित रूप से कोरोना हारेगा लोग जीतेंगे

Share
Published by

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

15 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago