[metadata element = “date”]

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है. अर्जुन कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज से अपने कोविड-19 पॉजिटिव होने की सूचना दी है. उन्होंने ने लिखा, ‘मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं. आप सबको ये जानकारी देना मैं अपना कर्तव्य समझता हूं.’

अजुर्न कपूर ने बताया कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं और डॉक्टर की सलाह पर खुद को होम क्वारंटीन कर रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, ‘मैं ठीक महसूस कर रहा हूं, मुझमें मामूली लक्षण पाए गए हैं. डॉक्‍टर की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वॉरेंटीन कर लिया है. मुझे सपोर्ट करने के लिए मैं आप सभी को एंडवांस में धन्यवाद करना चाहता हूं. मैं अपने स्वास्‍थ्य को लेकर आप सभी को आगे जानकारी देता रहूंगा. यह अभूतपूर्व समय है. मुझे भरोसा है कि मानवता इस वायरस से जीत जाएगी.’

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *