Trending Now

Chamba News: उपमंडल सलूणी के गांव डियूर में सेब रोग प्रबंधन पर जागरूकता शिविर आयोजित

चम्बा(सलूणी)

कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा और उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान से उपमंडल सलूणी के गांव डियूर में सेब फसल के रोग प्रबंधन को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य बागवानों को सेब की फसल में लगने वाले रोगों की पहचान और उनके सही उपचार की जानकारी देना था।

कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. जया चौधरी ने बताया कि इस अभियान के तहत बागवानों को सेब की फसल के उचित प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शिविर में अल्टरनेरिया और मार्सोनिना लीफ ब्लॉच जैसे रोगों की रोकथाम की जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर सही दवाइयों का उपयोग और निर्धारित स्प्रे शेड्यूल का पालन करने से फसल को रोगों से बचाया जा सकता है और उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। बागवानों को दवाइयों के संतुलित प्रयोग, छिड़काव की सही विधि और समय के बारे में भी जानकारी दी गई।

शिविर में विशेषज्ञों के द्वारा मृदा स्वास्थ्य के महत्व पर भी जोर दिया गया और मिट्टी परीक्षण व संतुलित उर्वरक उपयोग की सलाह दी गई। विशेषज्ञों ने डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय द्वारा अनुशंसित स्प्रे शेड्यूल अपनाने को कहा।

शिविर में बागवानी विकास अधिकारी डॉ. मंथन जरयाल और उद्यान प्रसार अधिकारी जोगिंदर भी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Bilaspur News: बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई का 5.71 करोड़ का वार्षिक बजट पारितविकास कार्यों, चैत्र मेला, गौशाला व श्रद्धालु सुविधाओं पर विशेष फोकस

शाहतलाई (बिलासपुर): बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई की बैठक आज आयुक्त बाबा बालक नाथ मंदिर…

14 hours ago

Mandi News: अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2026 में प्राकृतिक खेती स्टाल बना जन जागरूकता का केंद्र ***रसायनरहित ‘हिमभोग’ आटा बिक्री के लिए उपलब्ध

 धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला में इस वर्ष कृषि…

14 hours ago

Sirmaur News: सिरमौर को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर करे कार्य-उपायुक्त

नाहन, 18 फरवरी। सिरमौर जिला को एचआईवी तथा क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए संबंधित…

2 days ago