जयराम ठाकुर : पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के समर्थन में आयोजित आशीर्वाद यात्रा और जनसभा में भाग लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस जनसभा में उमड़ी संख्या देखकर ही 4 परिणाम का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। इस बार अनुराग ठाकुर इतिहास को दोहराते हुए 5 लाख से भी ज्यादा वोटों से जीतकर दिल्ली जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को मजबूती देंगे।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से 10 साल के कार्यकाल में भारत की चौतरफा तरक्की हुई है, विकास के ऐतिहासिक काम हुए हैं, उसे देख कर देशवासी सोचते हैं कि नरेन्द्र मोदी जैसा नेतृत्व हमें पहले क्यों नहीं मिला। आज भारत ही नहीं विदेशों के लोग भी चाहते है कि नरेन्द्र मोदी ही फिर से भारत के प्रधानमंत्री बने। https://youtu.be/_Vz002CfL14?si=Ash4pl0355ZL–CJ अभी परिणाम भी नहीं आये हैं फिर भी कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष नरेन्द्र मोदी को अपने देश आने का निमंत्रण भी दे चुके हैं। इस मौक़े पर उनके भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल, हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, ऊना से विधायक सतपाल सिंह सत्ती, राजिंदर राणा, इन्द्रदत्त लखनपाल समेत अन्य नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि अनुराग ठाकुर को चार बार जिताकर हमीरपुर के लोग जीत का चौका लगवा चुके हैं। पिछली बार जीत का अंतर 4 लाख से अधिक था लेकिन पांचवीं बार अनुराग ठाकुर की जीत का अंतर 5 लाख से भी ज्यादा होना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिछले 10 साल भारत की विकास यात्रा में स्वर्णिम रहे।

इस दौरान देश में विकास की गति ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि देश ने दुगुनी तरक़्क़ी कर ली। आँकड़े गवाह हैं कि चाहे एअरपोर्ट हो या मेडिकल कॉलेज, आईआईटी- आईआईएम और एम्स हो या डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय सबकी संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई हैं। देश भर में यातायात सुविधा के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक प्रगति हुई है। विकास की इस रफ्तार को और तेज करने और 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को 400 से ज़्यादा सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनाना है। https://tatkalsamachar.com/jairam-ignored-hamirpur/ जिसमें हिमाचल चार सीटों का भी सहयोग देने जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण ही आज हिमाचल प्रदेश फोरलेन और टनल वाले राज्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। जिन जगहों पर पहुँचने के लिए पूरे-पूरे दिन सफर करना पड़ता था आज वह दूरियाँ चंद घंटों में तय हो रही हैं। तीसरे कार्यकाल में नरेन्द्र मोदी सरकार ने हिमाचल के लिए एक लाख करोड़ रुपये के रोड इंफ़्रास्ट्रक्चर की गारंटी दी है। जो हर हाल में पूरी होगी। हिमाचल समेत पूरे देश के विकास को गति देने के लिए ज़रूरी है कि आप लोग अनुराग ठाकुर को ज़्यादा से ज़्यादा वोट देकर भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं।

Neha Sharma

Recent Posts

Congress: गारंटियां पूरी कर सरकार ने निभाया चुनावी वायदा

मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…

2 days ago

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

3 days ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

4 days ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Auckland House School for Boys Hosts Spectacular Grand Carnival in Shimla

Auckland House School for Boys organised a vibrant and grand Carnival on Friday amidst great…

1 week ago

मुख्यमंत्री ने बादल फटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति के वैज्ञानिक अध्ययन के दिए निर्देश

सभी राज्य स्तरीय आपदा अनुसंधान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय केन्द्र के माध्यम से संचालित किए जाएंगे:…

1 week ago