Treding News

Shimla News: नशा तस्करी के विरूद्ध हिमाचल पुलिस का व्यापक अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के संकल्प को सशक्त नेतृत्व एवं चिट्टा माफिया के समूल नाश की प्रतिबद्धता के तहत हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा निरंतर, प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है।


उन्होंने कहा कि इसी क्रम में अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत 01 मार्च, 2026 को प्रदेश के सभी जिलों में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध समकालिक/समानांतर तलाशी एवं छापेमारी अभियान संचालित किया गया। यह विशेष अभियान राज्य गुप्तचर विभाग, सशस्त्र बलों तथा जिला पुलिस की संयुक्त एवं खुफिया-आधारित कार्रवाई के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


प्रवक्ता ने कहा कि अभियान के दौरान ड्रग डिटेक्शन किट का प्रभावी उपयोग किया गया तथा तलाशी, बरामदगी एवं गिरफ्तारी की समस्त प्रक्रिया की विधिवत वीडियोग्राफी सुनिश्चित की गई। सभी कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट, बीएनएसएस, आर्मस एक्ट तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के पूर्ण अनुपालन में की गई। अभियान के दौरान कुल 145 स्थानों पर तलाशी ली गई। इस दौरान 406 ग्राम चरस, 19.236 ग्राम चिट्टा, 124 ग्राम चूरा-पोस्त तथा 4,65,100 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत 06 तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 04 अभियोग पंजीकृत किए गए।


राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस नशामुक्त समाज के लक्ष्य की दिशा में इस अभियान को और अधिक व्यापक, वैज्ञानिक, आक्रामक एवं शून्य-सहिष्णुता के दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। पुलिस विभाग ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या निकटतम पुलिस थाना में दें। सूचना देने वालों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सशक्त नेतृत्व एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता से हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रदेश में चिट्टा माफिया के समूल नाश के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago