भारत और चीन के बीच सीमा मामले पर जारी गतिरोध के बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता की पेशकश की है.
अमरीकी राष्ट्रपति ने ट्वीट किया है, “हमने भारत और चीन दोनों को सूचित कर दिया है कि उनके सीमा विवाद पर अमरीका मध्यस्थता करने को इच्छुक और समर्थ है.”चीन ने कहा था कि भारत के साथ सीमा पर स्थिति ‘पूरी तरह स्थिर और नियंत्रणीय’ है.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि दोनों देशों के पास बातचीत और परामर्श के ज़रिए मुद्दे सुलझाने का उचित तंत्र और संचार चैनल मौजूद है.
लिजियान ने कहा, “हम अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा और सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं. अब चीन-भारत सीमा पर स्थिति पूरी तरह स्थिर और नियंत्रणीय है. हम पूरी तरह बातचीत और परामर्श के ज़रिए मुद्दे सुलझाने में समर्थ हैं.”
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…
शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…