Categories: Blog

चीन के खिलाफ और सख्‍त हुआ अमेरिका, कई चीनी अधिकारियों पर लगाए वीजा प्रतिबंध.

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ ने तिब्‍बत में मानवाधिकारों के उल्‍लंघन के मसले पर चीन में सत्‍तारूढ़ कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के कई अधिकारियों के खिलाफ वीजा प्रतिबंध का ऐलान किया है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका, चीन के खिलाफ हमलावर तेवर अपनाए हुए है। उसका मानना है कि चीन की लापरवाही की वजह से आज पूरी दुनिया के लिए खतरा पैदा हो गया है। इस मसले पर चीन के साथ साठगांठ के आरोप में अमेरिका ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन से अलग होने की घोषणा भी की है। इस बीच अमेरिका ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए कई चीनी अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

चीनी अधिकारियों के खिलाफ वीजा प्रतिबंधों का ऐलान करते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ ने कहा कि क्षेत्रीय स्थिरता के लिहाज से तिब्‍बत के विभिन्‍न इलाकों तक चीन से बाहर के लोगों की पहुंच आवश्‍यक है, लेकिन चीन में सत्‍तारूढ़ कम्‍युनिस्‍ट पार्टी लगातार तिब्‍बत स्‍वायत्‍त क्षेत्र और तिब्‍बत के अन्‍य इलाकों में अमेरिकी राजनयिकों, अधिकारियों, पत्रकारों, पर्यटकों के पहुंचने में बाधा उत्‍पन्‍न करती रही है, जबकि चीन के अधिकारियों और नागरिकों को अमेरिका के सुदूर क्षेत्रों में भी जाने का अधिकार रहा है।

मानवाधिकारों के उल्‍लंघन सहित कई मसले हैं, जिसे लेकर अमेरिकी विदेश विभाग ने चीनी अधिकारियों के खिलाफ वीजा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिका ने तिब्‍बत में मानवाधिकारों के उल्‍लंघन और एशिया की बड़ी नदियों में पर्यावरण प्रदूषण को लेकर चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका ने यह भी कहा कि वह वह तिब्‍बत की स्‍वायत्‍ता का समर्थन करता रहेगा।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago