Congress : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी अलका लांबा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं प्रदेश घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष कर्नल डा. धनीराम शांडिल की प्रेस वार्ता।।

कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों की घोषणा का स्वागत करती है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता एवं प्रदेश मिडिया प्रभारी अलका लांबा ने आज राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इन चुनावों में चुनाव आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का पुरी तरह पालन करेगी। उन्होंने ने उम्मीद जाहिर की कि चुनाव आयोग बिना किसी दबाव के निष्पक्ष चुनाव सम्पन करवाएगा और इन चुनावों के दौरान सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को रोकने के लिए कड़े कदम उठाएगा।

अलका लाम्बा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी चुनावों के लिए पुरी तरह तैयार है और पार्टी का कार्यकर्ता एक-एक मतदान केन्दो पर तैनात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने के लिए पुरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश की जनता को लोकतंत्र के इस महान पर्व के अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपील करती है कि प्रदेश का एक-एक नागरिक इस पर्व पर बढ़चढ़ कर अपनी भगीदारी सुनिश्चित करेगा और अपनी अन्तर आत्मा की आवाज से अपने उज्जवल भविष्य को लेकर महंगाई बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से निजात पाने के लिए मतदान में अपनी भूमिका निभाएगा।

अलका लांबा ने कहा कि ने कहा कि जय राम सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है और सरकार के अन्तिम दिन भी जय राम जी ने अपनी पराजय देखकर केबिनेट मीटिंग में ऐसे फैसले लिए जो पिछले पांच सालों में राज्य सरकार नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता राज्य सरकार के उदासीन रवैये के खिलाफ इन मुददों को लेकर मतदान करेगी और भाजपा सरकार को सता से उखाड़ फैंकेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगने के बावजूद भी हाटी समुदाय को गुमराह करने के लिए आज केन्द्रीय गृह मंत्री अति शाह आज सिरमौर जिला में आ रहे है। उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र सरकार की नीयत साफ होती तो हाटी को जनजाति दर्जा देने की घोषणा केबिनेट मीटिंग तक ही नहीं रुकती। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का यह फैसला केवल दो समुदायों के बीच सामाजिक जहर घोलने का प्रयास मात्र है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी भाजपा जो कि केंद्र में सत्तासीन है द्वारा बीते चुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर सकती है जो कि चिंता का विषय है। उन्होने कहा कि पूर्व में चुनावों के दौरान देखा गया है कि भाजपा द्वारा निष्पक्ष चुनाव प्रकिया को बाधित करने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरूप्योग किया गया] ऐसा हिमाचल में भी हो सकता है। उन्होने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि निष्पक्षता से चुनाव करवाने की जिम्मेदारी को निहारें एवं ईडी] https://www.tatkalsamachar.com/jai-ram-thakur-mandi-international/ सीबीआई के हस्तक्षेप को रोकें।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 12 नवंबर को सभी 68  सीटों पर एक साथ चुनाव एक ही चरण में होगा और नतीजा  8 दिसंबर को आयेगा चुनाव नतीजों में इतने दिनों का अंतराल चिंता का विषय है पिछले वार सभी पांच राज्यों की चुनाव तिथि एक साथ घोषित की गई थी फिर गुजरात में चुनाव तिथि क्यूं घोषित नहीं की गई जबकि चुनाव नतीजे चुनाव तिथि के तीन या चार दिन बाद आ जाने चाहिए पर ऐसा नहीं है

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष कर्नल डा0 धनीराम शांडिल ने गत दिवस सोलन के ठोडो ग्रांउड में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की महापरिवर्तन प्रतिज्ञा रैली  की ऐतिहासिक सफलता पर सोलन तथा हिमाचल प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि इन विधान सभा चुनावों में दो दलों के बीच सीधा मुकाबला है। उन्होंने कहा कि सोलन रैली में प्रियंका गांधी की उपस्थिति में प्रदेश की जनता ने जता दिया है कि इन चुनावों में हिमाचल की जनता रिवाज नहीं बल्कि सरकार को बदलेगी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष कर्नल डा0 धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के हर एक वर्ग जिनमे कर्मचारी, पैशनर, युवा, किसान-बागवान, महिलाएं, व्यवपारी वर्ग सहित सभी से संवाद करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विधान सभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र तैयार किया जा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद अपने घोषणा पत्र को जारी करेगी। 

कर्नल डा0 धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन में सम्पन ऐतिहासिक महापरिवर्तन प्रतिज्ञा रैली की सफलता की तर्ज पर विधान सभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश में चम्बा, कांगड़ा, मंडी एवं शिमला में भी प्रियंका गांधी की चुनावी रैलियां आयोजित करवागी जाएगी।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago