अजय ने गलवान घाटी पर फिल्म बनाने का किया ऐलान.

एक्टर अजय देवगन गलवान घाटी में शहीद होने वाले भारत के 20 जवानों के शौर्य पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. इस बात की खबर शनिवार को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी. इस बात का ऐलान करते हुए तरण ने ट्वीट लिखा- अजय देवगन गलवान घाटी में हुई मुठभेड़ पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. फिल्म का टाइटल अभी नहीं सोचा गया है. फिल्म में उन 20 सैनिकों की कहानी दिखाई जाएगी जिन्होंने चीनी आर्मी से डटकर मुकाबला किया. फिल्म की कास्ट भी अभी नहीं सोची गई है.

अब अजय के बारे में ये खबर सुनकर उनके फैन्स बेहद खुश हैं, लेकिन सोशल मीडिया के मीमर्स को चुटकी लेने का मौका मिल गया है. कई यूजर्स अजय देवगन और अक्षय कुमार का मजाक उड़ा रहे हैं. इसकी वजह ये है कि देश के बड़े मुद्दों पर ज्यादातर अक्षय कुमार फिल्म बनाते हैं. सामाजिक मुद्दा हो या देशभक्ति, हर किसी मुद्दे पर अक्षय कुमार सबसे पहले फिल्म बनाने को तैयार रहते हैं. साथ ही अक्षय ने भारत की सेना पर फिल्म बनाने में दिलचस्पी भी कई बार दिखाई है.

अब अजय देवगन के ऐलान करने के बाद लोग अक्षय कुमार पर जोक बना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि अजय ने अक्षय की फिल्म छीन ली है. तो वहीं कुछ मीम शेयर कर दिखाया कि अजय के इस ऐलान के बाद अक्षय रो रहे होंगे. वैसे ट्विटर बॉलीवुड स्टार्स से चुटकी लेने में कम नहीं है.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago