[metadata element = “date”]
पाकिस्तान और चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच भारत सरकार तीनों सेनाओं को लगातार सक्रिय और ज्यादा मजबूत बनाने में लगी हुई है. अब एक खुशखबरी ये आ रही है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज को नया एयर डिफेंस कमांड बनाया जा सकता है. यह घोषणा अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में 8 तारीख को की जा सकती है. 8 अक्टूबर को एयर फोर्स डे यानी वायुसेना दिवस है.
प्रयागराज एयर डिफेंस कमांड को इंडियन एयरफोर्स के सेंट्रल कमांड के साथ जोड़ा जा सकता है. अभी तक सेंट्रल कमांड में आगरा, ग्वालियर और बरेली एयरबेस आते हैं. यह कमांड बनाने का मकसद है तीनों सैन्य बलों में एक सामंजस्य बिठाना. साथ ही, देश के बड़े वायुक्षेत्र को सुरक्षित करना.
डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स ने सशस्त्र बलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है. वायु सेना अधिकारी के निर्देशन में कमांड की संरचना तैयार करने के लिए काम तेज कर दिया गया है. इसका नेतृत्व भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल करेंगे.
सैन्य मामलों के विभाग ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत के तहत थिएटर कमांड के साथ संयुक्त सैन्य कमांड बनाने के लिए आदेश दिया था. इसके अलावा सीडीएस संयुक्त समुद्री कमांड के निर्माण पर भी काम कर रहे हैं. इसकी स्थापना केरल के कोच्चि या करवार में हो सकती है.
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…