Agriculture : कृषि मंत्री ने नाचन विधानसभा क्षेत्र के जाछ में किया 1.73 करोड़ रुपए लागत से निर्मित उप-सब्जी मंडी का लोकार्पण,

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने आज नाचन विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज ग्राम पंचायत जाछ में लगभग 1.73 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उप-सब्जी मंडी जाछ का विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सब्जी मंडी में 8 दुकानें, एक निलामी मंच के अतिरिक्त किसान विश्राम गृह के लिए दो कक्ष, सरायं, कैंटीन, कर्मचारी आवास इत्यादि की सुविधा प्रदान की गई है। सब्जी मंडी से नाचन व करसोग विधानसभा क्षेत्र की नौ ग्राम पंचायतों जाछ, झुंगी, घरोट, कटाची, चरखड़ी, परेसी, मशोगल, बाढू व बही-सरही के हजारों किसान-बागवानों को घर-द्वार के समीप विपणन की सुविधा उपलब्ध हुई है। इससे उन्हें कृष उपज के उचित मूल्य प्राप्त होंगे और भाड़े के रूप में बाहर की मंडियों में अपनी उपज बिक्री पर होने वाले व्यय से भी छुटकारा मिलेगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि देश में हरित क्रांति के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अन्न उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाया। इसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए वर्तमान प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सुक्खू के नेतृत्व में कृषि के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारा किसान-बागवान समृद्ध होगा, तभी सही मायनों में हिमाचल आत्मनिर्भर एवं सबसे समृद्धशाली प्रदेश बनकर उभरेगा। किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए गत दो वर्षों में प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। दूध की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर उनकी आय में डेढ़ गुना तक की वृद्धि सुनिश्चित की है। गाय के दूध का खरीद मूल्य 31 रुपए से बढ़ाकर अब 51 रुपए प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 61 रुपए प्रति लीटर तक किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार दुग्ध उत्पादन से जुड़ी महिला सहकारी समितियों के पंजीकरण के लिए नीति में बदलाव पर विचार कर रही है।इनके पंजीकरण की शक्तियां संबंधित एसडीएम को प्रदान करने पर विचार किया जा रहा है।  

चंद्र कुमार ने कहा कि प्राकृतिक खेती विधि से उगाई गई मक्की व गेहूं के पूरे देश में हिमाचल के किसानों को सबसे अधिक दाम प्रदान किए जा रहे हैं। सरकार ने गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य 60 रुपए प्रति किलो तथा मक्की का 40 रुपए प्रति किलो घोषित किया है। पूरे प्रदेश सहित मंडी जिला में भी इससे हजारों किसान परिवारों को लाभ पहुंचा है। मंडी जिला में 65 मिट्रिक टन मक्की, 30 मिट्रिक टन गंदम की खरीद की गई है। आज हिम भोग आटा 40 रुपए प्रतिकोल की दर से बिक्री किया जा रहा है। मंडी जिला में ही 44 हजार से अधिक किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं और 8 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर इस विधि से खेतीबाड़ी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि खेती-किसानी को लाभकारी बनाते हुए युवाओं को पुनः इस ओर आकर्षित किया जाए। इसी के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने कच्ची हल्दी का खरीद मूल्य 90 रुपए घोषित किया है। हल्दी के औषधीय व अन्य गुणों को देखते हुए इसे मसाले के अतिरिक्त कॉस्मेटिक उद्योग से जोड़ने पर भी विचार किया जा रहा है। प्रदेश की मंडियों को ऑनलाईन कर इन्हें वैश्विक स्तर पर जोड़ा जाएगा।

उन्होंने इस अवसर पर नवनिर्मित उप-सब्जी मंडी में विश्राम गृह के लिए अतिरिक्त कमरे निर्मित करने की घोषणा की। इससे पहले कृषि मंत्री ने इस सब्जी मंडी के लिए भूमि दान करने पर स्थानीय निवासी रामकी देवी एवं उनके पुत्र चमन लाल को सम्मानित भी किया।

इससे पूर्व स्थानीय विधायक विनोद कुमार ने कृषि मंत्री का इस लोकार्पण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत करवाया।

एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने कृषि मंत्री का स्वागत किया और मंडी जिला में एपीएमसी के माध्यम से किसान-बागवानों को प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि गत दो वर्षों में मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई सराहनीय प्रयास हुए हैं। एपीएमसी मंडी की आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चमुखा में चुंगी शुरू करने से एपीएमसी को सालाना एक करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय सुनिश्चित हुई है। तत्तापानी में भी चुंगी शुरू की गई है। https://tatkalsamachar.com/agriculture/करसोग क्षेत्र के चार कुफरी में अस्थायी सब्जी मंडी के अतिरिक्त बल्ह क्षेत्र के जरलू में कोल्ड स्टोर स्थापित करने की प्रक्रिया को गति प्रदान की गई है।

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दे रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है। जनसभा को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मंडल सदस्य लाल सिंह कौशल तथा नाचन से पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर करसोग से पूर्व प्रत्याशी महेश राज, सराज से कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी, नाचन से ब्रह्म दास चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दलीप कुमार, पूर्व जोन अध्यक्ष नेत्र सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सिंह, जिला परिषद सदस्य हुकम सिंह ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्षा कल्पना ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक राहुल कटोच सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे। 

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

7 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago