एडीसी तोरुल रवीश की अध्यक्षता में पोषण अभियान के अंतर्गत वेबीनार आयोजित

अतिरिक्त उपायुक्त तोरुल रवीश की अध्यक्षता में
पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण माह के दौरान आॅनलाइन वेबीनार का आयोजन किया
गया और पोषण माह के दौरान की गई विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा लिया तथा
इस दौरान सुपरवाइजर, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका, एएनएम और
आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
उन्होंने आॅनलाइन वेबीनार में जिला चिकित्सा कार्यालय में डाॅ. अभिनव
गौतम से कुपोषित बच्चों के प्रबंधन के बारे में चर्चा की। कृषि विज्ञान
केन्द्र से डाॅ. सीमा साह ने वेबीनार में नुटरी गार्डन से सम्बन्धित
विभिन्न जानकारियां सांझा की तथा आयुर्वेदा से डाॅ. बबिता ने शुरूआती एक
हजार दिनों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पहले एक हजार दिनों में
तेजी से बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसमें गर्भावस्था की
अवधि से लेकर बच्चे के जन्म से दो साल तक की उम्र की अवधि शामिल है। इस
दौरान बेहतर स्वास्थ्य, पर्याप्त पोषण, प्यार भरा व तनाव मुक्त माहौल तथा
सही देखभाल बच्चों के पूर्ण विकास में सहयोगी होता है।
इस अवसर पर सुपरवाइजर, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका, एएनएम और
आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
Published by

Recent Posts

Mandi News: उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा

वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…

3 minutes ago

Himachal Pradesh: प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अविश्वास का माहौल : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…

25 minutes ago

Himachal Pradesh News: मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट कीं

मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…

25 minutes ago

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

24 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

1 day ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

1 day ago