सुशांत केस:ड्रग्स मंडली पर एक्शन जारी

[metadata element = “date”]

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गुरुवार को मारी गई रेड में पकड़े गए ड्रग पैडलर राहिल विश्राम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है. यानि अगले 14 दिन तक राहिल जेल में रहेगा, इस बीच यदि NCB को किसी किस्म की पूछताछ उससे करनी होगी तो वो की जा सकती है. बता दें कि इससे पहले अन्य ज्यादातर आरोपियों के लिए भी NCB ने ज्युडिशियल कस्टडी ही मांगी थी.

बॉलीवुड की ड्रग सप्लाई चेन में राहिल बड़ा मोहरा है. एनसीबी की मुंबई टीम ने गुरुवार को चलाए गए एक ऑपरेशन में बॉलीवुड को हशीस सप्लाई करने वाले राहिल को गिरफ्तार किया था. NCB की कोशिश इस पूरी चेन को क्रैक करने की है.

NCB जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और उनकी टीम ने मुंबई के पोवाई में छापा मारा और दो से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. इस छापेमारी में तकरीबन 500 ग्राम उच्च गुणवत्ता की बड जब्त की गई है जिसे बाजार में 6 से 8 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा था.

रिया चक्रवर्ती जिस केस में फंसी हैं उसी मामले की तहकीकात करते हुए समीर वानखेड़े और उनकी टीम को राहिल की डिटेल्स मिलीं जो कि सीधे तौर पर इस नेटवर्क से कनेक्ट होती हैं. जिसके बाद राहिल के वर्सोवा स्थित घर पर छापा मारा गया. गुरुवार को शुरू हुई ये रेड अगले दिन सुबह तक चली जिसके बाद वहां से उच्च क्वालिटी का हशीस (जिसे हिमाचल की मनाना क्रीम नाम से भी जाना जाता है) प्राप्त हुई.

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago