हमीरपुर : युवा उपप्रधान की अनूठी पहल, मनसाई पंचायत में कोविड संक्रमितों एवं पृथकवास में रहने वालों की निगरानी के लिए दैनिक रिपोर्टिंग सिस्टम किया तैयार

कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में ग्राम पंचायतों के युवा प्रतिनिधि नवोन्मेषी विचारों के साथ सहयोग कर रहे हैं। नादौन विकास खंड की ग्राम पंचायत मनसाई के युवा उपप्रधान अमनदीप ने संक्रमित व्यक्तियों की निगरानी के लिए एक दैनिक रिपोर्टिंग सिस्टम तैयार किया है जिससे पंचायत क्षेत्र में होम आइसोलेट तथा अन्य संक्रमित व्यक्तियों की देखभाल में और भी आसानी हुई है।

पंचायत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ने के उपरांत ऐसे लोगों की निगरानी के लिए अमनदीप ने एक कम्प्यूटर आधारित डाटाबेस तैयार किया है। इसमें सेंपल टेस्टिंग की तिथि से लेकर संक्रमित व्यक्ति का नाम, उम्र, गांव तथा उसकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी अपडेट की जा रही है। गृह पृथकवास में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य की दैनिक स्थिति, डीसीसीसी, डीसीएच में रेफर तथा कोरोना को मात दे चुके लोगों का ब्यौरा डाटाबेस में उपलब्ध रहता है। आशा वर्कर का नाम एवं फोन नंबर भी इसमें जोड़ा है और उन्होंने रोजाना कितने संक्रमित व्यक्तियों से सम्पर्क किया, उसका विवरण भी दिया जा रहा है।

अमनदीप बताते हैं कि वे प्रतिदन प्रातः 11.00 बजे तक संबंधित आशा कार्यकर्ताओं के साथ सम्पर्क कर सभी संक्रमित व्यक्तियों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करते हैं। इसके उपरांत वे इसे कम्प्यूटर डाटाबेस में चढ़ाने के बाद दोपहर लगभग अढ़ाई बजे तक स्थानीय प्रशासन के साथ साझा करते हैं। वहीं ग्राम स्तर पर उन्होंने एक वर्चुअल ग्रुप भी बनाया है। यह जानकारी इस ग्रुप में भी डाल दी जाती है, ताकि पंचायत के लोगों को भी अपडेट रखा जा सके।

इसके अतिरिक्त वे स्वयं भी लोगों से बात कर उनकी दैनिक आवश्यकताओं इत्यादि के बारे में जानकारी लेते रहते हैं। जहां जरूरत हो, वहां स्थानीय युवाओं एवं अन्य लोगों के माध्यम से आवश्यक सामान इत्यादि भी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत में अभी तक 28 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 19 होम आइसोलेशन में और दो कोविड केंद्रों में हैं तथा सात लोगों ने कोरोना को मात दी है।

लोगों को कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करने के लिए उन्होंने अपनी रिपोर्ट के अंत में 10 बिंदुओं में सभी सावधानियां एवं निर्देश भी अंकित किए हैं। उनका यह प्रयास न केवल पंचायत के लोगों को जागरूक एवं सतर्क रखता है, बल्कि स्थानीय प्रशासन को भी इससे काफी मदद मिल रही है।

सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड विकास अधिकारी, नादौन अपराजिता चंदेल का कहना है कि कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में रिपोर्टिंग एक महत्वपूर्ण कारक है। इसके माध्यम से संक्रमित व्यक्ति की निगरानी इत्यादि में सहायता मिलती है, वहीं संक्रमण को रोकने एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग में भी यह अहम भूमिका निभाता है। अमनदीप के प्रयास अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के लिए भी अनुकरणीय हैं।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

15 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago