[metadata element = “date”]

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 9 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया है. इससे पहले रेटिंग एजेंसी ने भारतीय अर्थव्यवस्था में 5 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया था. रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने सोमवार को 2020-21 के लिए भारत के विकास दर के अनुमान को घटाकर माइनस 9 फीसद कर दिया है.

अमेरिकी रेटिंग एजेंसी का कहना है कि इस महामारी की वजह से भारत में निजी खर्च और निवेश लंबे समय तक निचले स्तर पर रहेगा. इससे पहले एसएंडपी ने भारतीय अर्थव्यवस्था में 5 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया गया था. रेटिंग एजेंसी की मानें तो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी में 23.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जो कि उम्मीद से ज्यादा है. 

इसके पहले रेटिंग एजेंसी मूडीज और फिच ने भी भारत की वृद्धि दर का अनुमान घटा दिया है. मूडीज ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11.5 प्रतिशत तथा फिच ने 10.5 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया है.

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *