71 Percent People Voted: प्रदेश में संसदीय क्षेत्रों में लगभग 71 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि एक जून, 2024 को हुए मतदान में संसदीय क्षेत्रों की मतदान प्रतिशतता लगभग 71 प्रतिशत रही।


उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र मण्डी में मत प्रतिशतता लगभग 73, हमीरपुर में 72, शिमला में 71 तथा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 68 प्रतिशत रही।


उन्होंने संसदीय क्षेत्रों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मण्डी संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र आनी में लगभग https://tatkalsamachar.com/chief-electoral-officer-3/ 73 प्रतिशत, बल्ह में 75, बंजार में 70, भरमौर में 62, द्रंग में 74, जोगिन्द्रनगर में 68, करसोग में 72, किन्नौर में 70, कुल्लू में 71, लाहौल-स्पिति में 75, मनाली में 72, मण्डी में 75, नाचन में 77, रामपुर में 74, सरकाघाट में 67, सिराज में 75 तथा  सुन्दरनगर में 76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र बड़सर में लगभग 70 प्रतिशत, भोरंज में 69, बिलासपुर में 71, चिंतपूर्णी में 71, देहरा में 63, धर्मपुर में 63, गगरेट में 73, घुमारवीं में 72, हमीरपुर में 68, हरोली में 70, जसवां-परागपुर में 68, झण्डूता में 72, कुटलैहड़ में 76, नादौन में 72, श्रीनयना देवी जी में 73, सुजानपुर में 74, ऊना में 74 प्रतिशत मतदान हुआ।


शिमला संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र अर्की में लगभग 68 प्रतिशत, चौपाल में 67, दून में 74, जुब्बल-कोटखाई में 75, कसौली में 75, कसुम्पटी में 61, नाहन में 78, नालागढ़ में 71, पच्छाद में 72, पांवटा साहिब में 74, रोहडू में 74, शिलाई में 71, शिमला में 63, https://www.youtube.com/watch?v=LOPqifZE4Zg शिमला ग्रामीण में 65, सोलन में 69, श्री रेणुका जी में 69, ठियोग में लगभग 66 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

इसी प्रकार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ में लगभग 62 प्रतिशत, भटियात में 65, चम्बा में 67, चुराह में 70, डलहौजी में 66, धर्मशाला में 70, फतेहपुर में 67, इंदौरा में 69, जयसिंहपुर में 62, जवालामुखी में 69, जवाली में 65, कांगड़ा में 70, नगरोटा में 71, नुरपूर में 67, पालमपुर में 69, शाहपुर में 68 तथा सुलह में लगभग 67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


प्रवक्ता ने छः विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उप-चुनावों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लगभग 76 प्रतिशत, लाहौल-स्पिति 75 व गगरेट में 73 प्रतिशत, सुजानपुर में 74, धर्मशाला में 70 तथा बड़सर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


उन्होंने बताया कि प्रपत्र 12डी के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं की संख्या 41924 रही, जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 29879, दिव्यांगजन मतदाता 10634, जिन्होंने घर से मतदान किया तथा मतदान के दिन आवश्यक सेवाओं पर तैनात 1411 मतदाताओं ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में स्थापित पोस्टल वोटिंग सेंटर (पीवीसी) पर मतदान किया।

.0.

ReplyReply to allForwardYou can’t react with an emoji to a large group
Neha Sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

15 hours ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

1 day ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago