जयपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 14 यात्रियों से लगभग 32 किलो सोना जब्त किया गया है। इस सोने की कीमत 15.67 करोड़ रुपये आंकी गई है। एक बयान के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब से शुक्रवार को दो चार्टर उड़ानों से यहां पहुंचे यात्रियों से यह सोना जब्त किया गया है।
सांगानेर हवाईअड्डे पर तैनात सीमा शुल्क विभाग की टीम ने तलाशी के दौरान यह सोना जब्त किया। सोने की छड़ों और ईंटों को विशेष रूप से ‘कोट’ कर सामान में छुपाया गया था। अधिकारियों ने रियाद से आए 11 यात्रियों से 22.65 किलो और संयुक्त अरब अमीरात से आए तीन यात्रियों से 9.3 किलो सोना जब्त किया।
सोने की कुल कीमत 15.67 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसे सीमा शुल्क कानून के तहत जब्त किया गया और सम्बद्ध यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…
शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…