कांगड़ा: ट्रक से मार्बल उतारने के दौरान तीन मजदूर दबे

[metadata element = “date”]

कांगड़ा. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दो अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की जान चली गई. पहली घटना में दो मजदूरों की मार्बल के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई. खुंडिया थाना क्षेत्र के चंगर इलाके के सिहोरबल्ला की यह घटना है. मिली जानकारी के मुताबिक छह मजदूर ट्रक से मार्बल उतार रहे थे. दो मजदूर मार्बल को ट्रक से नीचे उतार रहे थे. जबकि अन्य मजदूर मार्बल को पकड़ रहे थे. बचाव के लिये बीच में मजदूरों ने बांस के गुटखे लगा रखे थे. तभी अचानक मार्बल की करीब 14 से 15 बड़ी स्लैब गिर गई जिसके नीचे तीन मजदूर दब गए. इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीसरे मजदूर को मार्बल काटकर समय रहते बाहर निकाल लिया गया. मृतक मजदूरों की

पहचान सुरेश कुमार और संजीव के रूप में हुई है. मृतक हमीरपुर जिले के करोट तहसील के सुजानपुर के रहने वाले थे.

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा. बचाए गए मजदूर को पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है. डीएसपी तिलकराज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों शवों का देहरा अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago