शिमला में 15 साल की नाबालिग से दुराचार

 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामुपर उपमंडल के तहत ननखड़ी थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय लड़की से रेप का मामला सामने आया है. मामले का पता तब चला, जब, मासूम गर्भवती हो गई. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता को जब पेट दर्द शुरू हुआ तो परिजन उसे अस्पताल लेकर गए. अस्पताल में डॉक्टरी जांच के बाद पता चला कि नाबालिग गर्भवती है.

परिजनों ने जब इसके बारे में पीड़िता से सच्चाई जानी तो पता चला कि दूसरे गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. जुलाई में जब लड़की घर में अकेली थी तो युवक उसके घर आ धमका और जबरन दुष्कर्म किया. पीड़िता डर के मारे ये बात किसी को नहीं बता पाई. 26 सितंबर को जब उसके पेट में दर्द शुरू हुआ तो परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसके गर्भवती होने की बात पता चली.

इस बाबत परिजनों ने ननखड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जिस पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

5 hours ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

5 hours ago

Kangra News:कांगड़ा के विधायकों ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार…

5 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 60 करोड़ की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिलाएं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…

1 day ago

Himachal Pradesh News: जनता के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी नकारा सुक्खू का बजट : जयराम ठाकुर

प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…

1 day ago

Himachal News: नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…

1 day ago