हिमाचल में 12 नए पॉजिटिव मरीज, सोलन मुख्यालय में पांच नए मामले.

हिमाचल में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 12 नए पॉजिटिव मरीज आए हैं। कांगड़ा जिले में एक साथ आठ नए मामले सामने आए हैं। जिले के चडियार क्षेत्र से 29 और 32 वर्षीय व्यक्ति, गगल का 28 वर्षीय व्यक्ति, थुरल का 59 वर्षीय व्यक्ति, गगल का 51 साल का व्यक्ति, बैजनाथ क्षेत्र की 29 वर्षीय महिला  और पंचरूखी क्षेत्र का 29 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी का यात्रा इतिहास दिल्ली-एनसीआर का है।

संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं सोलन जिला मुख्यालय में पहली बार कोरोना ने दस्तक दी है। जिले में पांच नए मामले सामने आए हैं। इनमें से चार होम और एक संस्थागत क्वारंटीन में था। ये मामले चंबाघाट और राधा स्वामी सत्संग से आए हैं। इनमें से चार एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।  राज्य में कोरोना संक्रमित मामलों की कुल संख्या 607 हो गई है। 373 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। चार राज्य के बाहर चले गए हैं। कोरोना से छह की मौत हुई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 315 हो गए हैं। 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

5 hours ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

1 day ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी धाम का होगा भव्य कायाकल्प, करीब 250 करोड़ रुपये से विकसित होगा विश्वस्तरीय धार्मिक परिसर

श्री चिंतपूर्णी जी (ऊना), 15 जून. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को माता श्री चिंतपूर्णी…

2 days ago

Shimla News: जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी हत्या ,क्या कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं खोल रही हैं कानून-व्यवस्था की कलईअपराधियों पर…

3 days ago

Sarnahuli Fair: तकनीकी शिक्षा मंत्री होंगे जिला स्तरीय सरनाहुली मेला-2026 के समापन समारोह के मुख्य अतिथि

नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मंडी जिला के…

5 days ago