Strong criticism of the Lieutenant Governor for not allowing the proposed Congress's Dearness Hatao Maha rally in Delhi on December 12
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की देश मे आसमान छूती महंगाई,अप्रत्याशित मूल्य बृद्धि, बेरोजगारी व डूबती अर्थव्यवस्था के खिलाफ दिल्ली में 12 दिसम्बर की प्रस्तावित कांग्रेस की महंगाई हटाओ महा रैली को उप राज्यपाल द्वारा अनुमति न देने की कड़ी आलोचना करते हुए इसे संविधान की धारा 19 की अवहेलना करने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा है कि देश के संविधान ने अपने नागरिकों को यह अधिकार दे रखा है कि वह सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से कोई भी प्रदर्शन करते हुए अपनी बात कह सकता है।उन्होंने कहा कि दिल्ली के उप राज्यपाल ने संभता प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के दवाब पर कांग्रेस की इस रैली को अनुमति नही दी है।उन्होंने बताया कि कांग्रेस अब इसे 12 को जयपुर में आयोजित करेगी।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एक तानाशाह के तौर पर काम कर रही है जहां किसी को भी न तो बोलने की आजादी है और न ही कोई रोष प्रकट कर सकता है।उन्होंने कहा कि संसद की मर्यादाओं का हनन हो रहा है।
विपक्ष को बोलने नही दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि तीन नए कृषि कानून बनाते समय भी सदन में कोई चर्चा नही की गई और जब किसानों के भारी दबाव के कारण इसे वापिस लिया गया तब भी सदन के अंदर सरकार ने कोई चर्चा नही की।उन्होंने कहा कि यह देश के सर्वोच्च सदन का घोर अपमान है।
उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री का यह बयान की आंदोलनरत किसी भी किसान की कोई मौत नही हुई पूरी तरह देश को गुमराह करने वाला है।उन्होंने कहा कि सरकार ने इस आंदोलन को असफल करने के लिये अनेक षडयंत्र रचे पर वह इसमें सफल नही हुए।अब इस आंदोलन में मारे गए किसानों को किसी भी मुआवजे से सरकार भागने का प्रयास कर रही है।
*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…
भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन…
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…
राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…
मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…
भारतीय वायु सेना 25 और 26 मार्च को सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर एक…