हिल्सक्वीन… क्रिसमस मनाने आए, पर फंस गए जाम में

शिमला –क्रिसमस की छुट्टियों के चलते पहाड़ों की ओर रुख किए सैलानियों की भीड़ के आगे शहर की सड़कें छोटी पड़ने लगी हैं। यहां तंग सड़क के कारण आए दिन टै्रफिक जाम लग रहा है। इन दिनों बच्चों को क्रिसमस की छुट्टियां पड़ी हुई हैं। ऐसे में लोग क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए पहाड़ों का रुख करते हैं। वहीं, दूसरे राज्यों से सैलानियों की हजारों गाडियां हर रोज शिमला पहुंच रही हैं। शिमला की कई सड़कें बहुत संकरी हैं, इनमें एक तरफा यातायात ही सुचारू हो पाता है, लेकिन सुबह से दोपहर तक शहर में हजारों गाडि़यां प्रवेश करने लगती हैं। ऐसे में यहां रोजाना वाहनों की 2-3 किलोमीटर तक लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि शिमला क्रिसमस मनाने पहुंचे सैलानियों का स्वागत टै्रफिक जाम से हो रहा है। शिमला प्रसिद्ध पर्यटक स्थल होने के नाते यहां पर बाहरी राज्यों से काफी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। शहर में बुधवार को क्रिसमस पर्व के अवसर पर सैलानियों का स्वागत टै्रफिक जाम से हुआ। जहां सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं, जिससे न केवल बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों  बल्कि स्थानीय जनता को भी काफी परेशानी हो रही है। शहर में आए दिन लगने वाले टै्रफिक जाम ने लोगों के नाक में दम कर रखा है। शिमला के ओल्ड बस स्टैंड पहुंचने के लिए सैलानियों व लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बुधवार को शिमला की विकट्री टनल के पास दोपहर बाद भी लोगों को जाम की समस्या से काफी परेशानी हुई। बता दें कि इस स्थान में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है और बाहर से आने वाले सैलानियों को शिमला की सड़कोें की उचित जानकारी न होने के कारण भी अधिकतर टै्रफिक जाम से जूझना पड़ रहा है।

Recent Posts

Sirmour News:सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…

7 hours ago

Kinnaur News: रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…

11 hours ago

Una News:जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…

13 hours ago

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

13 hours ago

Hamirpur News: विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

14 hours ago

Himachal News: मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…

14 hours ago