Categories: Blog

हिमाचल सरकार का नए साल पर तोहफा, भरे जाएंगे 1096 पद, करें आवेदन

नया साल प्रदेश के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 25 पोस्ट कोड के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न विभागों में 1096 पद भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के कारण हमेशा विवादों में रहने वाले हिमाचल पथ परिवहन निगम में कंडक्टरों की भर्ती प्रदेश सरकार पहली बार प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से करने जा रही है। जबकि इससे पहले बस कंडक्टर की भर्तियां परिवहन निगम खुद करता रहा है। बीते वर्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से भी सरकार एचआरटीसी में बस कंडक्टर की भर्तियां करवा चुकी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम एचआरटीसी में बस कंडक्टर के 568 पद, प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के 349 पद, इसी विभाग में स्टैटिस्टकल असिस्टेंट के आठ और मेडिकल लैब तकनीशियन के दस, मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च में पफ्र्यूसनिस्ट का एक, आयुर्वेद विभाग में लैब तकनीशियन का एक, फोरेंसिक में लैब असिस्टेंट का एक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर्स के11, इलैक्ट्रीशियन के पांच पद भरे जाएंगे। स्टेनो टाइपिस्ट के 31, हिमफेड स्टोर कीपर के नौ और मार्केटिंग असिस्टेंट के के दो, महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के 41, जूनियर ऑडिटर के 13, पंचायती राज विभाग में ऑडिटर के पांच और कंप्यूटर प्रोग्रामर के तीन, विभिन्न विभागों में लिपिकों के नौ, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के तीन, टाउन एंड कंट्री प्लनिंग में जूनियर इंजीनियर सिविल के तीन पद भरे जाएंगे। माइनॉरिटी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में फील्ड असिस्टेंट का एक, वन विकास निगम में अकाउंट्स क्लर्क के 13, होमगार्ड और सिविल डिफेंस में तीन, मिल्कफेड में सीनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल), तकनीशियन (रेफ्रिजरेटर) के चार और तकनीशियन इलेक्ट्रिकल का एक पद भरा जाएगा। भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों से 31 दिसंबर 2019 से लेकर 30 जनवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा होगा। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के दौरान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

16 hours ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago