हिमाचल प्रदेश का करोड़ो खर्चा करवाकर प्रदेश के युवाओं के लिए सिर्फ रणसिंघा छोड़ गए मोदी: गौरव शर्मा

आम आदमी पार्टी ने प्रधान मंत्री दौरे को लेकर चुटकी लेते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश का करोड़ो खर्चा करवाकर युवाओं के लिए सिर्फ रणसिंघा छोड़ गए मोदी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा की माननीय मोदी जी ने प्रदेश में सिर्फ फिजूलखर्ची को बड़ावा दीया है और उनका दौरा तो हो नहीं पाया पर प्रदेश की जनता का करोड़ो रुपया पानी की तरह भाजपा ने उनकी आव भगत के लिए भहा डाला। एक और आज प्रदेश की जनता महंगाई से परेशान है तो दूसरी और भाजपा अपने नेताओं की आव भगत में जनता का करोड़ों रुपया चन घंटो में खर्च कर रहीं है। गौरव शर्मा ने कहा की आज एक बार फ़िर भाजपा और मोदी जी ने प्रदेश के युवाओं को छला है और कोई भी घोषणा युवाओ के लिए नहीं की गई उल्टा प्रदेश के युवाओं को झूठ बोलकर मंडी तक लेजाया गया है। उन्होंने कहा की कहाँ तो मोदी जी युवाओं को हर वर्ष दो करोड़ नौकरी देने की बात करते थे और कहा आज प्रदेश और देश का युवा नौकरी के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है ऊपर से जहां प्रदेश भाजपा सरकार ने भरतियां की उसमे सिर्फ घोटाला हुआ है और अपने चाहितो को नौकरी दी गई है जिसमे मेरिट को बिलकुल दरकिनार किया गया है। गौरव शर्मा ने कहा की जो आस भाजपा ने युवाओं में मोदी के नाम से जगाई थी आज वो ख़तम हो गई और भाजपा की कथनी करनी का अंतर सीधा युवाओं को समझ आ गया, मोदी जी का दौरा बेहद निराशाजनक और सचमें रिवाज बदलने वाला था।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago