[metadata element = “date”]
धर्मशाला-शिमला नेशनल हाईवे पर कंदरौर के समीप हुई टैक्सी चालक की हत्या के बाद से राज्य के दूसरे टैक्सी चालक सदमें में हैं.अब टैक्सी चालकों को अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है. मंगलवार को शिमला में ज्वाइंट टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने एडीसी शिमला को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है. साथ ही बिलासपुर में हुई टैक्सी चालक की हत्या को लेकर परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.
ज्वाइंट टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के सचिव कंवर का कहना है कि मंगलवार को जिस टैक्सी चालक की हत्या सवारियों ने ही की है, उसके बाद उनको सुरक्षा की चिंता सताने लगी है. उन्होंने कहा कि शिमला के ओल्ड बस स्टैंड में यह टैक्सी चालक टैक्सी चलाता था जो सोलन के ममलीग का रहने वाला था. पिछले साल ही इस व्यक्ति की शादी हुई थी, जिससे इसका परिवार सदमे में है. उन्होंने कहा कि इस तरह की यह घटना शिमला ओल्ड बसस्टैंड के टैक्सी चालक के साथ चौथी घटना है, जिससे अब वे सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…