सेवानिवृत अर्ध सैनिक बलों ने सरकार के खिलाफ़ खोला मोर्चा, 10 दिन में मांगे नहीं मानी तो चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी

शिमला : सेवानिवृत अर्ध सैनिक बल के जवानों ने हिमाचल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है आज शिमला में एक्स पैरामिलिट्री वेलफेयर एंड कोआर्डिनेशन एसोसिएशन के बैनर तले रिटायर्ड सैनिक बलों ने अपनी मांगों को लेकर शेरे पंजाब से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली और अगले दस दिन में मांगे न माने जाने पर चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी भी दी है।
एक्स पैरामिलिट्री वेलफेयर एंड कोआर्डिनेशन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वी के शर्मा ने बताया कि 70 वर्षों से पैरा मिलिट्री जवानों को शहादत पर एक सैनिक के समान दर्जा नहीं मिल रहा है जबकि देश की रक्षा में और किसी भी आपदा की स्थिति में पैरा मिलिट्री के जवान हमेशा खड़े रहते हैं। बावजूद इसके उनको किसी भी तरह की पहचान नहीं दी गई है। इसके अलावा अर्धसैनिक बल बोर्ड के गठन की लगातार मांग की जा रही है जिसका गठन सरकार नहीं कर रही है। सेवानिवृत्त होने पर जो पेंशन सम्मान के रूप में मिलती थी वह भी 2004 से बंद है। सरकार से कई बार आग्रह किया गया लेकिन कोई भी सकारात्मक कदम सरकार नहीं उठा रही है इसलिए मजबूरन आज उम्र की इस दहलीज पर पैरामिलेट्री जवानों को सड़क पर उतर कर विरोध जाहिर करना पड़ रहा है। अगर सरकार अब भी नहीं मानती हैं तो मुख्यमंत्री की चुनौती को स्वीकार करते हुए पैरामिलिट्री के जवान 68 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतरने को मजबूर होंगे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

7 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago