चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से औट तक की पहाड़ियों से पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है, जिस कारण इस रूट पर यातायात को बंद कर दिया गया है। मंडी से कुल्लू जाने वाले यात्रियों को वाया बजौरा भेजा जा रहा है। सुबह से मंडी जिला में भारी बारिश हो रही है और इस कारण यहां जगह-जगह भूस्खलन (Landslide) हो रहा है। ऐसे में यात्रा कर रहे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अधिक खतरा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे (Chandigarh-Manali NH) पर मंडी से लेकर औट तक है। इसमें भी पंडोह से औट तक का सफर सबसे अधिक खतरनाक बना हुआ है। जो लोग अपने वाहनों के साथ सुबह इस रूट पर निकले थे उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया है क्योंकि हणोगी के पास पहाड़ियों से पत्थर गिर रहे हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा न हो इसलिए सभी गाड़ियों को रोक दिया गया है और यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग सेबीती रात भी बनाला के पास एक जीप पर बड़ी चट्टान गिर गई थी। हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि मंडी से औट तक का ट्रेफिक रोका गया है और इसे वाया कटौला डायवर्ट (Divert) किया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि बरसात के इस मौसम में अति आवश्यक होने पर ही यात्रा के लिए निकलें, अन्यथा उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जाने का आह्वान किया जा रहा है
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…