संविधान में किए गए संशोधन को लेकर देश भर के एंग्लो-इंडियन समुदाय की बैठक

खास बातें

  1. संशोधन के संबंध में समुदाय का जवाब तैयार करने के लिए हुई बैठक
  2. कोलकाता के फ्रैंक एंथनी पब्लिक स्कूल में बंद दरवाजे के पीछे हुई बैठक
  3. 25 जनवरी को कानून के प्रभावी होने से पहले उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा

कोलकाता: 

देश भर के आंग्ल भारतीय (एंग्लो-इंडियन) समुदाय के सदस्यों ने संविधान में किए गए हालिया संशोधन के संबंध में अपना जवाब तैयार करने के लिए सोमवार की शाम को कोलकाता में बैठक की. इस संशोधन के जरिए लोकसभा के साथ ही राज्य विधानसभाओं में समुदाय के सदस्यों के लिए सीट आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है.

एक सूत्र ने बताया कि शहर के फ्रैंक एंथनी पब्लिक स्कूल में बंद दरवाजे के पीछे हुई बैठक में वक्ताओं ने इस बात पर चर्चा की कि 25 जनवरी को कानून के प्रभावी होने से पहले क्या इस मुद्दे को केंद्र सरकार के उच्च पदस्थ लोगों तक ले जाना चाहिए, कानूनी रास्ता चुनना चाहिए या विभिन्न राजनीतिक दलों तक जाना चाहिए.

टीएमसी के सांसद डेरेक ओब्रायन ने भी चर्चा में हिस्सा लिया. अखिल भारतीय आंग्ल-भारतीय संघ द्वारा आयोजित इस बैठक में 17 राज्यों ने हिस्सा लिया.

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago