शनिदेव को शांत करना है तो करें लाल चंदन के उपाय, साढ़ेसाती से भी मिलेगी राहत

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। वे अपने भक्तों को न्याय के अनुसार ही फल देते हैं। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि बुरे स्थान पर होता है तो उसके जीवन में एक के बाद एक समस्याएं लगी रहती है। ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव की कृपा जिस व्यक्ति पर बनी रहती है, वह रंक से राजा बन जाता है। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि वह शनिदेव को प्रसन्न रखें और उसकी कुंडली में शनि ग्रह शांत रहे। आप भी चाहते हैं कि शनि ग्रह का बुरा प्रभाव आप पर ना पड़े और शनिदेव आपसे प्रसन्न रहे तो इसके लिए आप ये उपाय कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:आज का दिन करें ये उपाय, आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ होंगे कई लाभ
कई देवी-देवताओं की पूजा में चंदन बहुत जरूरी होता है। इसी तरह भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने और शनि ग्रह से जुड़े बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए भी लाल चंदन महत्वपूर्ण होता है।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन लाल चंदन शनिदेव को लगाएं। इससे व्यक्ति की कुंडली में चल रही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है।
अगर व्यापार या किसी परीक्षा में आपको सफलता हासिल नहीं हो रही है तो आप लाल चंदन का तिलक करें। ऐसा करने से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है और उसे हर कार्य में सफलता हासिल होती है।
व्यापार और नौकरी में सफलता हासिल करने के लिए मंगलवार के दिन 11 पीपल के पत्ते में लाल चंदन से राम लिखें। फिर इन पत्तों की माला बनाकर हनुमानजी को पहनाएं। ऐसा करने से बिजनेस में तरक्की होने लगती है।
घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए आप लाल चंदन के पाउडर में अश्वगंधा और गोखरूचूर्ण, कपूर में मिला दें और इससे घर पर 40 दिनों तक हवन करें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

Vijay Sood

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

2 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

4 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

7 days ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

7 days ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

1 week ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago