कुल्लू : कुल्लू के साथ लगते कुल्लू मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग में रामशीला वैष्णो माता मंदिर के पास दो ट्रक की जोरदार टक्कर हुई। दोनों ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें सवार चालक घायल हो गए हैं। घायलों को आसपास के लोगों ने तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल को लाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन करनी शुरू कर दी है। एक गाडी सेब लोड करके बंदरोल सब्ज़ी मंडी से मैंनपुरी जा रही थी। रात करीब 11.20 बजे जब गाडी वाशिंग से आगे वैष्णों माता मंदिर के पास पहुंची तो आगे से एक ट्रक चालक अपनी दिशा को छोडता हुआ तेज ऱफतार से हमारी गाडी से टकराया। दोनों सडक में पलट गई तथा हमारी गाडी मे लदे सेबों को क्रेट सारे सडक मे विखर गए तथा दोनों गाडियों का काफी नुकसान हो गया है। इस हादसा में चालक विजय सिंह को तथा दूसरी गाडी के चालक चमन लाल फिलहाल हल्की चोटें आई है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…