https://www.tatkalsamachar.com/?p=2663
नई दिल्ली:
फेसबुक अकाउंट हैक कर लोगों से कथित तौर पर पैसे ठगने वाले राजस्थान के दो साइबर ठगों को बहराइच में शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने शनिवार को बताया, ‘बीते कुछ दिनों से फेसबुक मैसेंजर पर सोशल नेटवर्किंग अकाउंट हैक कर मित्रों को अपनी आपात जरूरत बता कर पैसे मांगने के मामले प्रकाश में आ रहे थे. कुछ सीधे साधे लोग मित्र से बिना पुष्टि किए बताए गए खाते में पैसे जमा करा कर ठगी का शिकार हुए थे. ठगी के शिकार लोगों की शिकायत पर एक टीम बनाकर इन ठगों को पकड़ने के लिए जाल बिछाई गई थी.’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शनिवार सुबह बहराइच शहर में राजस्थान के भरतपुर जिला निवासी शाकिर व इसराइल को ठगी से कमाये गये रुपये नगदी व ठगी में इस्तेमाल होने वाले दो मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया. बहराइच में इनके द्वारा ठगे गये पांच लोगों ने मुकदमे दर्ज कराए हैं.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…