युवा विजय संकल्प रैली होगी ऐतिहासिक, मोदी जी युवाओं को देंगे जीत का मंत्र

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल आना हिमाचल वासियों के लिए गर्व की बात है।
नरेंद्र मोदी का हिमाचल की जनता के प्रति स्नेह अद्भुत है और हिमाचल की जनता भी उनको बहुत प्यार करती है। मोदी जी का हिमाचल में घर घर तक का संपर्क है।
प्रधानमंत्री जी का हिमाचल से गहरा नाता है। मुझे पूरा यकीन है की भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा रैली भव्य ऐतिहासिक पूर्ण रूप से सफल होगी और मंडी में मोदी जी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आने वाले है।
इस रैली में 1 लाख से भी ज्यादा युवा भाग लेने जा रहे है,इस रैली से भाजपा में नई ऊर्जा का संचार होगा, इस रैली में हिमाचल प्रदेश के हर बूथ से 20 युवा भाग लेंगे। युवा संकल्प रैली से प्रदेश में काफी हल चल पैदा हुई है और यह प्रथम बार है की एक प्रधानमंत्री किसी मोर्चे की रैली को संबोधित करने जा रहे है।
सुरेश कश्यप ने कहा की कांग्रेस पार्टी के बयानों से साफ दिख रहा है की कांग्रेस वर्तमान समय में हताश है। कांग्रेस पार्टी की हिमाचल में जमीन खिसकता दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा की सुखविंदर सिंह सुक्खू बताए की जब कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने हिमाचल में कितना रोजगार दिया। केवल ब्यानबीर बन जनता को गुमराह करना बंद करे सुखविंदर सिंह सुक्खू।
प्रदेश में जयराम सरकार ने स्वावलंबन योजना से युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया है , और इस स्कीम के अंतर्गत 4000 से ज्यादा यूनिट लग चुके है। आज हिमाचल का युवा नौकरी देने वाला बन रहा है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार से धरातल पर काम किया है जिससे कांग्रेस पार्टी भौकला गई है।
उन्होंने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार का लगातार आशीर्वाद मिल रहा है और भाजपा एकता के साथ हर चनौती का सामना करने को तैयार है।
इस बार हिमाचल में रिवाज बदलेंगे और हम एक मजबूत सरकार बनाएंगे। कश्यप ने कहा की भाजपा में चुनाव कौन लड़ेगे वो हमारा शीश नेतृत्व तय करेगा। भाजपा जिताऊ चेहरों को टिकट देगी। हम जल्द बाजी में नहीं सोच समाज कर टिकट देंगे। कश्यप ने कहा की कांग्रेस खोले वादे करती है और जनता को गुमराह करती है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने ओपीएस को लेकर एक समिति का गठन भी किया है और जल्द ही हम इस विषय पर एक उचित निर्णय लेंगे , हमने पहले भी कर्मचारियों के सभी हितों की रक्षा की है और आगे भी करेंगे ।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

7 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago