मेनका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले BSP प्रत्याशी को मायावती ने पार्टी से निकाला

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व विधायक सोनू सिंह और उनके भाई मोनू सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

  • पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले बीएसपी नेता निष्कासित
  • मेनका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नेता सोनू सिंह पार्टी से बाहर

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व विधायक सोनू सिंह और उनके भाई मोनू सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह ‘सोनू’ ने मेनका गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर से बीएसपी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था.

अब उनके भाई ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह ‘मोनू’ के साथ ही सोनू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. बीएसपी का कहना है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण इनको कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है. लेकिन इसके बावजूद भी इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ.

पार्टी ने  पूर्व विधायक सोनू सिंह और उनके भाई मोनू सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर निकाला है. पार्टी के आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि सुल्तानपुर में 12 जनवरी 2020 को बसपा सुल्तानपुर यूनिट द्वारा चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुल्तानपुर यशभद्र सिंह मोनू को पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की दी गई रिपोर्ट की अलग-अलग सूत्रों से छानबीन करने के बाद इन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाता है. आदेश में कहा गया है कि दोनों नेताओं को पार्टी ने कई बार विरोधी गतिविधि करने पर चेतावनी दी, लेकिन इन्होंने अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया है, इसलिए इन्हें निष्कासित कर दिया गया है.

Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

5 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

6 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago