मुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र में 30.32 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के बागाचनोगी के कुठेड़ में 4.50 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भवन और बागाचनोगी में 37 लाख रुपये से बने राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला के अतिरिक्त भवन का उद्घाटन किया।
उन्होंने 23 लाख रूपये लागत के आयुर्वेदिक औषधालय थाना कुठेड़ भवन, 1.17 करोड़ रूपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना भाटकीधार बागाचनोगी और बागाचनोगी में 84 लाख रूपये की लागत से निर्मित जल शक्ति विभाग के सहायक अभियन्ता कार्यालय एवं आवास का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने 86 लाख रुपये लागत की बजैहल, झमाच, शिवा, छोहाधार तथा धवास उठाऊ जलापूर्ति योजना, कडौण में 42 लाख रूपये की लागत से निर्मित वन विभाग के निरीक्षण कुटीर, सपैहणीधार में 40 लाख रूपये की लागत से निर्मित वन विभाग के निरीक्षण कुटीर और 84 लाख रूपये लागत से निर्मित राजकीय उच्च विद्यालय भाटकीधार भवन का उद्घाटन किया।
उन्होंने विद्युत उपमण्डल बागाचनोगी, लम्बाथाच चियूणी सड़क पर 1.65 करोड़ रूपये के जल शक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर तथा 50 लाख रूपये लागत की उठाउ जलापूर्ति योजना शिल्हीबागी के नवीनीकरण का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने शिवाखड्ड में 22 लाख रूपये से पशु औषधालय भवन, बागाचनोगी में लोक निर्माण विभाग के 1.82 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले विश्राम गृह भवन और 2.94 करोड़ रूपये की उठाऊ सिंचाई योजना चेत का शिलान्यास किया।
उन्हांेने 7.24 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना बागाचनोगी और 1.98 करोड़ रूपये की उठाउ सिंचाई योजना शिल्हीबागी का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बागाचनोगी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गत पौने पांच वर्षों में सराज विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से विभिन्न विभागों के 98 भवनों के निर्माण के लिए 386 करोड़ रुपये की धन राशि स्वीकृत की गई है। इनमें से 30 भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अन्यों का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए यहां सड़कों का बिछाया गया है। इस अवधि में विभिन्न सड़कों, पुलों एवं पुलियों के निर्माण, सड़कों को पक्का करने आदि कार्याे के लिए 507 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज व बालीचौकी खंड के लिए 121 करोड़ रुपये की पेयजल योजना, 16 करोड़ रुपये लागत की पेयजल योजना छतरी बरयोगी, 18 करोड़ रुपये लागत की पेयजल योजना बगड़ाथाच झरेड़ गतु, 36 करोड़ रुपये की बालीचौकी बहुगराम पेयजल योजना और 8 करोड़ रुपये से ग्राम पंचायत बहल व थुनाग की पुरानी योजनाओं के नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि 11 करोड़ रुपये के व्यय से ग्राम पंचायत पखरेर व आसपास के क्षेत्रों की पुरानी पेयजल योजनाओं तथा 14 करोड़ की बगस्याड़ व आसपास के क्षेत्र की पुरानी पेयजल योजनाओं के नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है। जबकि 37 करोड़ की अन्य योजनाएं लोकार्पण के लिए तैयार हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा विगत पांच वर्षों की अवधि में राज्य को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने, युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने, महिलाओं के सामाजिक आर्थिक उत्थान, किसानों एवं बागवानों की खुशहाली, समाज के पिछड़े और कमजोंर वर्गों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गईं हैं। इसके परिणाम स्वरूप प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में समान और समग्र रूप से विकास निश्चित हुआ है।
जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लिए करोड़ों रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं की स्वीकृति और आर्थिक सहायता के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सपैहणी धार में नेचर पार्क विकसित करने, गांव शिल्ह में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने, गांव डगड़ैहल में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के लिए बजट प्रावधान करने तथा ग्राम पंचायत नलवागी में पटवार वृत्त खोलने की घोषणा की।
उन्होंने प्राथमिक पाठशाला करथाच व भड़ेची और माध्यमिक विद्यालय बजैहल को स्तरोन्नत करने, जैंशला गांव में नई प्राथमिक पाठशाला तथा भाटकीधार पंचायत में कृषि विक्रय केंद्र कार्यालय खोलने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागाचनोगी में विज्ञान की कक्षा आरंभ करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागाचनोगी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
उन्होंने हरनाच बागी सड़क के लिए मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये प्रदान करने, काण्डा मतलोड़ा मंदिर सड़क के लिए बजट प्रावधान करने की घोषणा की। उन्होंने सराची के पास सुरक्षा दीवार लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विभिन्न ग्राम पंचायतों, विभिन्न मोर्चाे के प्रतिनिधियों और संस्थाओं ने सम्मानित किया गया।
ग्राम पंचायत बागाचनोगी की प्रधान लाहुली देवी ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।
भाजपा मंडल सराज के महामंत्री टिक्कम राम ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व विधायक मनोज कुमार, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago