मंडी : IIT मंडी में शुरू हुई G20- S20 मीट, बीओजी ने किया शुभारंभ30 जून तक जारी रहेगी यह मीट

भारत जी20 की अध्यक्षता के चलते IIT मंडी में जी20- एस20 (साईंस 20) मीट शुरू हो गई है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस मीट का शुभारंभ आईआईटी मंडी के बीओजी यानी बोर्ड ऑफ गर्वनर के चेयरमैन प्रो. प्रेम व्रत ने किया। प्रो. प्रेम व्रत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस मीट का उद्देश्य विभिन्न प्रमुख नीति निर्माताओं, हितधारकों और विशेषज्ञों को एक साथ लाना है ताकि इंक्लूसिव और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर आधारित विभिन्न विषयों पर काम किया जा सके। यह कार्यक्रम नवीन विचारों और सर्वाेत्तम प्रथाओं को साझा करने के साथ महत्वपूर्ण चुनौतियों को संबोधित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। आईआईटी मंडी जलवायु-नियंत्रित कृषि, एआई और रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर-फिजिकल सिस्टम्स, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में कुशल जनशक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके माध्यम से मेक-इन-इंडिया पहल जैसे राष्ट्रीय मिशन को बढ़ावा देने और भारत को दुनिया की कौशल राजधानी बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने में बेहतरीन साबित होगा।
IIT मंडी के डायरेक्टर प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 से 30 जून तक आयोजित की जा रही इस मीट में हिमाचल प्रदेश और देश के दर्जनों वक्ता भाग लेंगे जिनमें मुख्य रूप से हिमाचल के राज्यपाल, सीएम, डिप्टी सीएम और पद्म श्री हेमा मालिनी का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ इसका आगाज हुआ है जबकि 23 जून को समग्र स्वास्थ्य, 25 जून को स्किल इंडिया, 27 जून को रक्षा के लिए प्रौद्योगिकी, 29 जून को समाज के लिए प्रौद्योगिकी, और 30 जून को अक्षय ऊर्जा जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago