Categories: Blog

मंडी के ब्यास सदन में दिव्यांगों को वितरित किए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

मंडी के ब्यास सदन में दिव्यांगों को वितरित किए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

मंडी, 21 दिसम्बर। जिला प्रशासन व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से मंडी के ब्यास सदन, भ्यूली में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।  

इस अवसर पर सदर मंडी, बल्ह, सुन्दरनगर तहसील के कुल 64 दिव्यांगजनों को लगभग 8 लाख 14 हजार रुपये की राशि के 127 उपकरण जिनमें व्हीलचेयर, कान की मशीनें, ट्राईसाईकिल, कृत्रिम अंग, कैलीपर सहित अन्य सहायक उपकरण शामिल हैं, प्रदान किए गए।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अधिकृत संस्था भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व व्हील चेयर, हियरिंग एड, कैलिपर छड़ी सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए करवाए गए।

इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशानुसार दिव्यांगजनों के लिए सभी उपमंडलों में जिला प्रशासन व सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां पर इन्हें जरूरत के हिसाब से उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा पहले ही दिव्यांगजनों का सर्वे करके उनकी जरूरत के हिसाब से कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने इसके सहयोग के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम तथा आईडीबीआई बैंक मंडी का आभार जताया।  

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सामान्य व्यक्तियों की तरह जीवन-यापन करने और उनके जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान किए गए हैं।

इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी मंडी समीर ने प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों और अन्य लोगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।

कार्यक्रम में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के कृत्रिम अंग विशेषज्ञ पुनीत धर दूबे, आईर्डीबीआई बैंक के सहायक सामान्य प्रबंधक नीतिन अगरल सहित दिव्यांगजनों के परिवारजन के सदस्य भी मौजूद थे।

Vijay Sood

Recent Posts

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

3 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी धाम का होगा भव्य कायाकल्प, करीब 250 करोड़ रुपये से विकसित होगा विश्वस्तरीय धार्मिक परिसर

श्री चिंतपूर्णी जी (ऊना), 15 जून. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को माता श्री चिंतपूर्णी…

4 days ago

Shimla News: जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी हत्या ,क्या कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं खोल रही हैं कानून-व्यवस्था की कलईअपराधियों पर…

5 days ago

Sarnahuli Fair: तकनीकी शिक्षा मंत्री होंगे जिला स्तरीय सरनाहुली मेला-2026 के समापन समारोह के मुख्य अतिथि

नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मंडी जिला के…

7 days ago