भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए नई शिक्षा नीति को लेकर शिमला में मंथन शुरू।

नई शिक्षा नीति को लेकर शिमला में मंथन शुरू हो गया है। दो दिन तक चलने वाले इस मंथन के शुभारम्भ अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज बतौर मुख्यतिथि मौजूद रहे वहीं इस दौरान विश्वविद्यालय के उपकुलपति, हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा काउंसिल के चैयरमेन, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, विश्विद्यालय ग्रांट आयोग के सदस्य, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष, प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्राध्यापक भाग ले रहे है।  इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना है तो शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा की देश में नई सरकार बनने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश अनुसार नई शिक्षा नीति पर देश भर से सुझाव मांगे गए। मोदी सरकार की नीतियों में नई शिक्षा नीति लाना मुख्य काम है। इसी सन्दर्भ में हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा कॉउन्सिल द्वारा शिमला में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत मे अभी भी अंग्रेजो की बनाई हुई शिक्षा नीति ही चल रही है जिसमें कई खामियां हैं। उनको दूर करने के लिए शिक्षा नीति में बदलाव की ज़रूरत महसूस की जा रही है। 

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago