ब्रिटेन की 45 कमरों वाली सबसे महंगी हवेली, 1850 करोड़ रुपए में बिकेगी

  • यह हवेली लंदन के केसिंगटन गार्डेन के दक्षिण में स्थित है, इसे चीनी प्रॉपर्टी टायकून चेउंग चुंग किउ खरीदेंगे
  • इसका इंटीरियर फ्रांस के मशहूर डिजाइनर अलबर्ट पिंटो ने बनाया था

लंदन. चीनी प्रॉपर्टी टायकून चेउंग चुंग किउ लंदन में 45 कमरों की हवेली को 1850 करोड़ रुपए (20 करोड़ पाउंड से ज्यादा) में खरीदने पर सहमत हो गए हैं। डील पूरी होने के बाद यह ब्रिटेन में अब तक का सबसे महंगा घर होगा।

यह सात मंजिला हवेली 1830 में बनी थी। इसमें 45 कमरों के साथ 20 बेडरुम, एक स्विमिंग पूल, प्राइवेट हेल्थ स्पा, जिम, लिफ्ट और कई कारों के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग है। यह घर लंदन के केसिंगटन गार्डेन के दक्षिण स्थित है। इसकी 68 खिड़कियों से पार्क दिखता है। इसका इंटीरियर फ्रांस के मशहूर डिजाइनर अलबर्ट पिंटो ने बनाया था। इसके पूर्व मालिक सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सुल्तान अब्दुल अजीज की 2011 में मौत हो गई। लेबनान के दो बार प्रधानमंत्री रहे रफीक हरीरी भी इस घर के मालिक रह चुके हैं।

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago