लंदन. चीनी प्रॉपर्टी टायकून चेउंग चुंग किउ लंदन में 45 कमरों की हवेली को 1850 करोड़ रुपए (20 करोड़ पाउंड से ज्यादा) में खरीदने पर सहमत हो गए हैं। डील पूरी होने के बाद यह ब्रिटेन में अब तक का सबसे महंगा घर होगा।
यह सात मंजिला हवेली 1830 में बनी थी। इसमें 45 कमरों के साथ 20 बेडरुम, एक स्विमिंग पूल, प्राइवेट हेल्थ स्पा, जिम, लिफ्ट और कई कारों के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग है। यह घर लंदन के केसिंगटन गार्डेन के दक्षिण स्थित है। इसकी 68 खिड़कियों से पार्क दिखता है। इसका इंटीरियर फ्रांस के मशहूर डिजाइनर अलबर्ट पिंटो ने बनाया था। इसके पूर्व मालिक सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सुल्तान अब्दुल अजीज की 2011 में मौत हो गई। लेबनान के दो बार प्रधानमंत्री रहे रफीक हरीरी भी इस घर के मालिक रह चुके हैं।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…