बगदाद एयरपोर्ट पर हुए हवाई हमले में ईरान के जनरल की मौत, ट्रंप ने लिया दूतावास पर हमले का बदला

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में अंजाम दिए गए एक अमेरिकी हवाई हमले में ईरान की स्पेशल कुद्स फोर्स के चीफ जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई है। इस हमले में ईरान समर्थित मिलिशिया पॉप्युलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) के डेप्युटी कमांडर अबु महदी अल-मुहंदिस की भी मौत हुई है। PMF के अफसरों ने भी कहा कि इस हवाई हमले को अमेरिका ने अंजाम दिया है। आपको बता दें कि बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि अल-मुहंदिस बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जनरल सुलेमानी को रिसीव करने के लिए आया हुआ था। बताया जा रहा है कि जनरल सुलेमानी का प्लेन लेबनान या फिर सीरिया से बगदाद पहुंचा था। जैसे ही जनरल अपने प्लेन से बाहर निकलकर अल-मुहंदिस और उसके साथियों से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े, अमेरिका ने जबर्दस्त हवाई हमला किया जिसमें सारे लोग मारे गए। सुलेमानी के शव की पहचान उनकी अंगूठी से हो पाई। आपको बता दें कि इससे पहले भी सुलेमानी की मौत की अफवाह कई बार सामने आ चुकी है।

Steven nabil@thestevennabil

Is it the same ring or similar? Asking for expert opinion #Iraq , this is Qassim Sulaimani the Iranian leader of Quds force #Baghdad

1,7166:39 am – 3 जन॰ 2020Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता864 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने भी पुष्टि कर दी है कि यह हमला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेना द्वारा किया गया है। अमेरिका की तरफ से कहा गया है कि जनरल सुलेमानी ईराक और आसपास के इलाकों में मौजूद अमेरिकी डिप्लोमैट्स और सर्विस मेंबर्स को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। जनरल सुलेमानी और उनकी कुद्स फोर्स को सैकड़ों अमेरिकियों की मौत का भी जिम्मेदार ठहराया गया है। साथ ही इस सप्ताह बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर हुए हमलों का जिम्मेदार भी जनरल सुलेमानी को ही ठहराया गया है। 

अमेरिका ने साथ ही कहा है कि उसने यह हमला ईरान के अगले हमलों को रोकने की नीयत से किया है। बयान में कहा गया है कि अमेरिका अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए और अपने हितों की रक्षा के लिए दुनिया में कहीं भी इस तरह के कदम उठाता रहेगा।अमेरिका की इस स्वीकारोक्ति के बाद माना जा रहा है कि ईरान भी चुप नहीं बैठेगा और अमेरिकी एवं इस्राइली हितों को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेगा।

Share
Published by

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

6 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

2 weeks ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago