प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश में हुआ दुर्व्यवहार, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

नई दिल्ली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर आपत्ति व्यक्त करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रियंका गांधी के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
श्री गहलोत ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से कहना चाहूंगा कि डेमोक्रेसी में आंदोलन होते हैं, गिरफ्तारियां होती हैं, लेकिन किसी को बेवजह परेशान नहीं करना चाहिए। श्रीमती प्रियंका गांधी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव है, उनके साथ इस तरह का व्यवहार अशोभनीय औश्र दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री गहलोत ने कहा कि दुर्भाग्य इस बात का है कि जब से यह आंदोलन शुरू हुआ है, मुख्यमंत्री महोदय को चाहिए था कि वह शांति बनाए रखने की अपील करते और बुलाकर वार्ता करते। उन्होंने यह करने के बजाय, शुरू से ही यह रवैया रखा कि आंदोलनकारियों से बदला लिया जाए। उनकी संपत्ति जब्त की जाए। बदला लेने वाली यह बात, मैं पहली बार सुन रहा हूं कि एक मुख्यमंत्री अपनी प्रजा के बारे में कहे कि जो आंदोलन करेंगे, उनसे सरकार बदला लेगी। फिर क्या बचता है। इसी का परिणाम है कि वहां की पुलिस के हौसले इतने बढ़ गए। प्रियंका जी के साथ दुर्व्यवहार किया गया और जब वह नीचे उतरकर 8 किलोमीटर पैदल जा रही थी तब भी बदतमीजी की गई। यह घोर निंदनीय है। देश में यह जो माहौल बन रहा है ऐसी परिस्थितियों में प्रधानमंत्री को खुद चाहिए कि वह हस्तक्षेप करें, वरना स्थिति और बिगड़ सकती है।
श्री गहलोत ने कहा कि मेरा मानना है कि देश की जो छवि सारी दुनिया में बदनाम हो रही है शायद इसका आभास इस सरकार को नहीं है। श्री गहलोत ने कहा कि देश की ऐसी बुरी हालात के चलते हुए 53 देशों ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि हिंदुस्तान में कोई नहीं जाएगा। इस सीजन में हिंदुस्तान में जितने पर्यटक आते हैं, वह बंद हो गए हैं। होटल खाली पड़े हैं। होटलों में ऑक्युपेंसी 40 परसेंट भी नहीं आ पा रही है। श्री गहलोत ने कहा कि देश में यात्रियों की ध्रुवीकरण की राजनीति की जा रही है। यह बीजेपी की सोच है इसे एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में उचित नहीं ठहराया जा सकता।

Share
Published by

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

11 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago