नई दिल्ली:
पीएम मोदी ने खुद को सम्मानित करने के लिए पांच मिनट खड़े रहने की बात का जवाब दिया है. पीएम ने ट्वीट कर ऐसी मुहिम चलाने वालों को सलाह भी दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मेरे ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए. पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है.’ प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसी मुहिम चलाने वालों को सलाह देते हुए ट्वीट किया,’ हो सकता है कि यह किसी की सदिच्छा हो, तो भी मेरा आग्रह है कि यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है और मोदी को सम्मानित ही करना है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोनावायरस का संकट है. मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कोई हो ही नहीं सकता.अफवाह फैलाने वालों को दिया यह जवाब…’ बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि देश की कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह संभव नहीं होगा कि लॉकाडाउन 14 अप्रैल को खत्म किया जाए. प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश के विपक्षी नेताओं के साथ मीटिंग की. इसमें देश में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के मद्देनजर इस महामारी से बचाव के उपायों और लॉकडाउन के मुद्दे पर चर्चा हुई.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…