प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में युवा कांग्रेस के सम्मेलन में भाग लिया।

नादौन : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में युवा कांग्रेस के सम्मेलन में भाग लिया। इस मौके पर युवाओं ने विधायक सुक्खू का इंद्रपाल चौक कर फूलमालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता रैली की शक्ल में पूरे नादौन शहर से स्थानीय बाज़ार से होकर विधायक सुक्खू को गीता भवन ले गए जहां युवा कांग्रेस ने जोरदार सभा की। इस मौके पर युवाओं का कांग्रेस पार्टी और सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रति जोरदार जोश देखने में मिला। इस सभा को जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोंटी संधू और ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक संधू ने आयोजित किया। जिसमें नादौन विधानसभा के युवा शामिल हुए।
इस मौके पर तमाम युवाओं को संबोधित करते हुए प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर पांच लाख युवाओं रोजगार दिया जाएगा। यह गारंटी को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। सभी सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा और इसके साथ साथ ही स्टार्ट-अप के लिए 680 करोड़ रुपए सभी पूरे प्रदेश को दिए जाएंगे। इससे युवा अपना स्वरोजगार शुरू कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कर्ज ब्याजमुक्त रहेगा।
विधायक सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में 5000 जवान सेना में भर्ती के लिए नियुक्ति का पत्र इंतजार कर रहे थे। इस बीच मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर सभी युवाओं के सपनों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार वन रेंक वन पेंशन की बात कर रही थी वहीं नई योजना में अग्निवीरों को अब नो रेंक नो पेंशन देकर 4 साल नौकरी देकर रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है।
महिलाओं के भविष्य पर गारंटी देते हुए प्रचार समिति के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनने पर बेटियों और महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए 18 से 60 साल की बेटियों और महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए भत्ता दिया जाएगा। इससे प्रदेश की आधी आबादी लाभान्वित होगी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोंटी संधू, नादौन युवा कांग्रेस प्रभारी सौरभ कटोच, युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक संधू ,शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सेठी ओबीसी सेल ब्लॉक अध्यक्ष राजिंद्र चौधरी ,अजय अत्री,युवा कांग्रेस सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर विशाल कौशल, संजीव जोगी सेठी, अनीत कौशल, एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष मुस्कान, जतिन, प्रिंस, अभिषेक दत्त, दीपक कुमार ,सोशल मीडिया मीडिया प्रवक्ता मनजीत मनु, प्रतीक्षा शर्मा, आर्यन सेठी, विक्की संधू, सुशील गोल्डी, कशिश, शिवास , आयुष कौंडल, अनमोल धीमान, दिवस ठाकुर, अश्वनी कुमार, राकेश गोल्डी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना देवी, जिला परिषद संजय कुमार, दीपक परमार, सुन्नी आदि युवा नेता मौजूद रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago