Categories: देश

पाकिस्तान की घातक करतूत का खुलासा, पकड़ी गई नाव ने खोले कई राज

अहमदाबाद: पाकिस्तान आतंकवाद के साथ-साथ दूसरे तरीकों से भी भारत को नुकसान पहुंचाने कोशिश में जुटा है. इस बात का खुलासा सोमवार को गुजरात के कच्छ में पकड़े गए एक नाव से हुआ है. गुजरात में कच्छ के जखौ समुद्री सीमा से पाकिस्तानी नाव पकड़ी गई है. इस नाव में बड़ी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किया गया है. नाव में भारी मात्रा में ड्रग्स के पैकेट बरामद किये गए है. गुजरात ATS, कोस्टगॉर्ड, SOG के संयुक्त ऑपरेशन में ये नाव पकड़ी गई है. नाव में से 5 पाकिस्तानी ड्रग्स माफिया को भी पकड़ा है. बरामद ड्रग्स की कुल कीमत 175 करोड़ बताई जा रही है.

ड्रग्स के साथ पकड़े गए ये पाकिस्तानी
गिरफ्तार लोगों में अनीस ईसा भाटी (30), इस्माइल मोहम्मद (50), अशरफ उस्मान कुताची (42), करीम अब्दुल्ला कुताची और अबूबकर अशरफ सुमारा (55) शामिल हैं. ये सभी कराची के रहने वाले हैं. एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा कि गुजरात पुलिस के आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) को खुफिया सूचना मिली कि हेरोइन की एक अवैध खेप गुजरात में तट के रास्ते तस्करी की जाने वाली है. अधिकारी ने कहा, ‘जानकारी से पता चला है कि खेप पाकिस्तान से मछली पकड़ने वाली नाव में भेजी जा रही है

गुजरात पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने भारतीय तटरक्षक से संपर्क किया और तस्करों को पकड़ने व अवैध ड्रग्स को जब्त करने के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया.

एटीएस और भारतीय तटरक्षक की एक टीम ने कच्छ के जखाउ में तेज गति से चलने वाली नावों में सवार होकर ऑपरेशन शुरू किया. अधिकारी ने कहा, ‘समुद्री जल सेना के कमांडो को भी तस्करों को पकड़ने में मदद करने के लिए नावों में रखा गया था.’

उन्होंने कहा, ‘एक संदिग्ध पाकिस्तानी नाव को भारतीय जल क्षेत्र में पहचाना गया. इसके बाद भारतीय तटरक्षक नौकाओं ने चुपके से नाव का पीछा करना शुरू कर दिया और अधिकारी, समुद्री कमांडो व एटीएस अधिकारी सफलतापूर्वक संदिग्ध नाव पर सवार हो गए.’ नाव की तलाशी ली गई तो इसमें 35 पैकेट हेरोइन मिली. अधिकारी ने कहा, ‘सभी एजेंसियां संयुक्त रूप से पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है.

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago